Get App

Trading Plan On Budget 2026: बाजार के लिए Make Or Break होगा आज का बजट, समझें बजट से पहले क्या होगी बाजार की पोजीशनिंग

Trading Plan On Budget 2026: बाजार की पोजीशनिंग काफी कंफ्यूजिंग होगी। सिर्फ 1 हफ्ते में बाजार ने कोई रिटर्न नहीं दिया। बाजार केवल 1% ऊपर है। अगर हम पूरा जनवरी देखेंगे तो कोई प्री-बजट रैली नहीं हुई। बल्कि बाजार 3.1% नीचे ही रहा। आज का बजट बाजार के लिए Make Or Break होगा। अनुज सिंघल ने कहा कि अगर बजट ने निराश किया तो 24900 और फिर 24500 वापस टूटने का खतरा बढ़ेगा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:49 AM
Trading Plan On Budget 2026: बाजार के लिए Make Or Break होगा आज का बजट, समझें बजट से पहले क्या होगी बाजार की पोजीशनिंग
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि जो भी स्ट्रैटेजी है वो 11 बजे तक ही है। 11 बजे के बाद बिलकुल न्यूट्रल रहें।

अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर

बाजार की पोजीशनिंग काफी कंफ्यूजिंग होगी। सिर्फ 1 हफ्ते में बाजार ने कोई रिटर्न नहीं दिया। बाजार केवल 1% ऊपर है। अगर हम पूरा जनवरी देखेंगे तो कोई प्री-बजट रैली नहीं हुई। बल्कि बाजार 3.1% नीचे ही रहा। आज का बजट बाजार के लिए Make Or Break होगा। अनुज सिंघल ने कहा कि अगर बजट ने निराश किया तो 24900 और फिर 24500 वापस टूटने का खतरा बढ़ेगा। वहीं अगर बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला रहा तो 25600 और फिर 26000 तक की रैली संभव है। बाजार का असली दर्द निफ्टी में नहीं मिडकैप, स्मॉलकैप में है। क्योंकि जनवरी में मिडकैप इंडेक्स 3.4%, स्मॉलकैप इंडेक्स 5.5% टूटा। अगर बजट ग्रोथ बढ़ाने वाला रहा तो शायद FIIs भी वापस लौटें। बाजार में खराब बजट की बिलकुल जगह नहीं है।

बजट से पहले रुपया टूटा

बजट से पहले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट आई। पिछले बजट से अबतक रुपया 5.5% टूटा है। वहीं डॉलर टर्म में देखें तो निफ्टी साल भर में 6% फिसला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें