Stock Market Highlight:दलाल स्ट्रीट पर हंगामा, सेंसेक्स 1547 अंक टूटा, निफ्टी 24,850 के नीचे हुआ बंद
बजट में STT ने बाजार का मूड बिगाड़ा और सेंसेक्स- निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। कैपिटल मार्केट, डिफेंस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। IT को छोड़ BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरे।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट ONGC, SBI, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई, जबकि बढ़त विप्रो, TCS, टाइटन कंपनी, मैक्स हेल्थकेयर, इंफोसिस में हुई।निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.8% और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.8% गिरे।
सेक्टर्स में, IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए, जिसमें मेटल इंडेक्स 3% गिरा, PSU बैंक 4% गिरा, ऑयल एंड गैस 2% फिसला, कैपिटल गुड्स 2% गिरा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1546.84 अंक यानी 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 80,722.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 495.20 अंक यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 24,825.45 के स्तर पर बंद हुआ।