Budget Day Stocks: बजट ऐलान से झूमेंगे ये 20 शेयर, दांव लगा कमा सकते है अच्छा मुनाफा
Budget Day Stocks: डिफेंस और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। बजट में वित्त मंत्री रेलवे के मॉडर्नाइजेशन पर भी जोर हो सकता है। साथ ही AI, डेटा सेंटर के लिए बजट में खास ऐलान की उम्मीद है
Budget Day Stocks:बजट में टैक्स में कोई भी राहत आई तो Bajaj Auto के लिए पॉजिटिव रहा। कुछ महीनों में मोटरसाइकिल बिक्री 12–15% बढ़ने की उम्मीद है।
Budget Day Stocks: ग्लोबल चुनौतियों के बीच आज मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौंवी बार बजट पेश करेगी। बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर खास फोकस हो सकता है । बाजार को FIIs को टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वदेशी पर फोकस हो सकता है। डिफेंस और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। बजट में वित्त मंत्री रेलवे के मॉडर्नाइजेशन पर भी जोर हो सकता है। साथ ही AI, डेटा सेंटर के लिए बजट में खास ऐलान की उम्मीद है। स्टार्टअप का दायरा बढ़ाने और इनोवेशन परजोर हो सकता है। टूरिज्म के लिए खास ऐलान संभव है। ड्रोन और एविएशन सेक्टर को बड़ी सौगात मिल सकती है।
ऐसे में कौन से हम आपको बता रहे है 20 ऐसे स्टॉक, जिनमें पोजिशन बनाकर बजट के दिन अच्छी कमाई हो सकती है।
आशीष चतुर्वेदी की टीम
Bajaj Auto -Green
बजट में टैक्स में कोई भी राहत आई तो कंपनी के लिए पॉजिटिव रहा। कुछ महीनों में मोटरसाइकिल बिक्री 12–15% बढ़ने की उम्मीद है।
Vishal Mega Mart -Green
बजट में खपत बढ़ाने पर फोकस की उम्मीद है। मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा मिल सकता है। स्टॉक अपने हाई से करीब 20% नीचे फिसल चुका है।
Avanti Feeds -Green
सेक्टर पर अमेरिका के टैरिफ से दबाव बना हुआ है। सरकार की तरफ से राहत या सपोर्ट बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा।
Mishara dhatu Nigam -Green
डिफेंस और स्पेस, दोनों थीम का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है कंपनी खास किस्म के स्पेशल एलॉय बनाती है। ये एलॉय मिसाइल, फाइटर जेट, स्पेस प्रोग्राम में काम आते हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत ऐसी कंपनियों पर फोकस बढ़ा है। डिफेंस-स्पेस बजट बढ़ा तो स्टॉक को सीधा फायदा होगा
Saatvik Green -Green
PM सूर्य घर योजना को और आकर्षक बनाने का ऐलान संभव है। जिससे Saatvik Green में एक्शन दिख सकता है। ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस लगातार बढ़ रहा है
HBL Engineering
कंपनी रेलवे सेफ्टी से जुड़ी सॉल्यूशंस में मजबूत मौजूदगी रखती है। सरकार का रेल सुरक्षा पर बढ़ता फोकस कंपनी के लिए पॉजिटिव है। कवच से जुड़े नए ऐलान या तेज रोलआउट से सीधा फायदा होगा। रेलवे में एक्सीडेंट रोकने और ऑटोमैशन पर जोर देखने को मिला। बजट में सेफ्टी कैपेक्स बढ़ा तो स्टॉक पर असर दिख सकता है।
Titagarh Rail -Green
मेट्रो और रेलवे कोच बनाने की देश की बड़ी देसी कंपनी है। सरकार का मेक इन इंडिया, इंडिजिनस मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा।
VIP Ind -Green
ट्रैवल और टूरिज़्म बढ़ा तो लगेज की डिमांड अपने-आप बढ़ेगी। सरकार का टूरिज्म, एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी पर फोकस सपोर्टिव होगा।
Netweb -Green
सुपरकंप्यूटर और डेटा सेंटर से जुड़ी देसी टेक कंपनी है। सरकार का AI, HPC, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस सपोर्ट मिलेगा।
Groww -Green
कैपिटल मार्केट इंफ्रा थीम में फिट बैठने वाला प्ले है। सरकार का फाइनेंशियल मार्केट्स, निवेश बढ़ाने पर फोकस होगा। NSE IPO को लेकर एक्टिविटी बढ़ने से सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ।
आशीष वर्मा की टीम
HDFC BANK <GREEN>
FPI/ FII को अगर कोई राहत मिलती है, बैंकों को फायदा संभव है। FII का ये फेवरेट स्टॉक है, करीब 48% हिस्सेदारी FPIs के पास है। सॉवरेन फंड्स को LTCG से राहत मिलने की उम्मीद है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाहर भी LTCG से राहत बढ़ाने पर चर्चा है। FY27 के लिए फिस्कल डेफिसिट 4.2%–4.3% रहने की उम्मीद है।
L&T <GREEN>
इंडियन इंफ्रास्ट्रक्चर का सबसे बड़ा प्रॉक्सी है। FY21 के बाद से सरकार का कैपेक्स ही ग्रोथ इंजन बना है। FY26 में बजटेड कैपेक्स `11.21 लाख करोड़ था। इस बार इस बार कैपेक्स अनुमान `12.5–13 लाख करोड़ रह सकता है।
HAL <GREEN>
डिफेंस आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा पावरहाउस है। ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद फोकस और बढ़ा है। डिफेंस सेक्टर में कैपेक्स 10–15% बढ़ने की उम्मीद है। पिछली बार डिफेंस आउटले `4.91 लाख करोड़ था।
BEML <GREEN>
रेलवे और रोड्स सरकार का बड़ा फोकस एरिया है। इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद अब सेफ्टी और स्पीड पर फोकस रहेगा।
RAILTEL <GREEN>
रेलवे और रोड्स सरकार का बड़ा फोकस एरिया है इलेक्ट्रिफिकेशन के बाद अब सेफ्टी और स्पीड पर फोकस रहेगा।
IREDA <GREEN>
सरकार का पूरा फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। कंपनी ग्रीन प्रोजेक्ट्स की मुख्य फाइनेंसिंग एजेंसी है।
COROMANDEL INTERNATIONAL <GREEN>
फर्टिलाइजर सेक्टर सरकार फोकस बढ़ा रही है। 2026 की शुरुआत तक 27–36% खाद बाहर से आती है। सरकार का इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने का जोर है। सरकार की 'स्वदेशी' पॉलिसी से कंपनी को फायदा मिलेगा।
DIXON TECHNOLOGIES <GREEN>
बजट 2026 में PLI 2.0 से बड़ी उम्मीदें है। PLI का अगला फेज ज्यादा हाई-टेक सेक्टर्स पर फोकस करेगा। सरकार का इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने पर जोर है।
ITC <GREEN>
बजट में खपत बढ़ाने पर फोकस की उम्मीद है। मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा मिल सकता है। 1 फरवरी से नया एक्साइज ड्यूटी स्ट्रक्चर लागू होगा।
GRAVITA INDIA <GREEN>
सरकार का रीसाइक्लिंग पर फोकस बढ़ता दिख रहा है। ग्लोबल रीसाइक्लिंग की बड़ी कंपनी ग्रेविटा है। लीड, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और रबर रीसाइक्लिंग में मौजूद है। सर्कुलर इकॉनमी की थीम से सीधा फायदा होगा। हाल ही में लिथियम-आयन बैटरी रीसाइक्लिंग में एंट्री होगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।