Budget Day Stocks: ग्लोबल चुनौतियों के बीच आज मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौंवी बार बजट पेश करेगी। बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर खास फोकस हो सकता है । बाजार को FIIs को टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वदेशी पर फोकस हो सकता है। डिफेंस और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। बजट में वित्त मंत्री रेलवे के मॉडर्नाइजेशन पर भी जोर हो सकता है। साथ ही AI, डेटा सेंटर के लिए बजट में खास ऐलान की उम्मीद है। स्टार्टअप का दायरा बढ़ाने और इनोवेशन परजोर हो सकता है। टूरिज्म के लिए खास ऐलान संभव है। ड्रोन और एविएशन सेक्टर को बड़ी सौगात मिल सकती है।
