Get App

बजट से पहले इन 4 डिफेंस शेयरों को खरीदने पर मिल सकता है कमाई का मौका

सूत्रों का मानना है कि हर साल की तरह इस साल बजट में भी सरकार डिफेंस सेक्टर के लिए अलॉटमेंट बढ़ाएगी। और इसका असर डिफेंस सेक्टर के शेयरों पर पड़ेगा। ऐसे में आप इन 4 शेयरों में पैसा लगा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2025 पर 6:45 AM
बजट से पहले इन 4 डिफेंस शेयरों को खरीदने पर मिल सकता है कमाई का मौका
बजट से पहले इन 4 डिफेंस शेयरों पर कर सकते हैं गौर

1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। ऐसे में निवेशक ये नहीं समझ पा रहे हैं कि मार्केट में एंट्री करें या अभी और इंतजार करना चाहिए। 13 जनवरी को भी जब बाजार खुला तो सेलिंग प्रेशर बरकरार था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1048 प्वाइंट गिरकर 76,330 के लेवल पर बंद हुआ। ऐसे में क्या बजट से पहले और बाजार गिरेगा? इस पर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब इस बात की गुंजाइश बहुत कम है कि बजट से पहले शेयर मार्केट के ट्रेंड में कोई बहुत बड़ा बदलाव आएगा। इन सब उठापटक के बावजूद अगर आप भी बजट से पहले कुछ डिफेंस शेयरों में दांव लगाना चाहते हैं तो हम यहां 4 ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं जो आपको निराश नहीं करेंगे।

HAL

पहला शेयर है HAL। ये कंपनी फाइटर प्लेन और हेलीकॉप्टर्स बनाती है। इसके साथ ही यह फाइटर प्लेन की असेंबलिंग और मेंटेनेंस का काम भी करती है। इस कंपनी ने ऐसे कई लड़ाकू विमान बनाएं हैं, जिन्हें पहले सिर्फ इंपोर्ट किया जाता था। इसका एक बेहतरीन एग्जमापल है तेजस लाइट कंबैट एयरक्राफ्ट। मोदी सरकार के मेक इन इंडिया इनिशियेटिव के तहत देश में ही डिफेंस इक्विपमेंट बनाने पर जोर दिया गया और इसका फायदा HAL को मिला है। कंपनी की ऑर्डरबुक काफी स्ट्रॉन्ग है। HAL के स्टॉक ने बीते एक साल में 27 फीसदी रिटर्न दिया है। बजट में सरकार के डिफेंस के लिए ज्यादा आवंटन का असर इस स्टॉक पर दिख सकता है। अभी निवेश करने पर कुछ ही हफ्तों में अच्छी कमाई हो सकती है।

BEL

सब समाचार

+ और भी पढ़ें