Get App

Budget Stocks : सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, निफ्टी 25350 के पार, वित्त मंत्री ने FY27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स का किया एलान

Budget Stocks : निफ्टी मिडकैप इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे है। सेक्टर्स में, IT, मीडिया, PSU बैंक 0.5-2% नीचे हैं। हिंदुस्तान कॉपर, निप्पॉन गोल्ड बीज, MCX इंडिया, वेदांता, हिन्द जिंक NSE पर सबसे एक्टिव शेयरों में से हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 11:41 AM
Budget Stocks : सेंसेक्स 250 अंक ऊपर, निफ्टी 25350 के पार, वित्त मंत्री ने FY27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स का किया एलान
Budget Stocks : BEL में चैनल ब्रेकआउट देखने को मिल रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर डिफेंस के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। 18 महीने के चैनल का ब्रेकआउट हुआ है। शेयर के भाव नए शिखर पर पहुंचे हैं

Budget Stocks : बजट से जुड़ी उम्मीदों के चलते बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 271.41 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 82,541.19 पर और निफ्टी 62.10 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 25,382.75 पर दिख रहा है। लगभग 2215 शेयरों में तेज़ी आई है। 1249 शेयरों में गिरावट आई है। 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1% नीचे है। सेक्टर्स में, IT, मीडिया, PSU बैंक 0.5-2% नीचे हैं। हिंदुस्तान कॉपर, निप्पॉन गोल्ड बीज, MCX इंडिया, वेदांता, हिन्द जिंक NSE पर सबसे एक्टिव शेयरों में से हैं।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25384-25437 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25509-25563/25694 पर है। इसके लिए पहला बेस- 25153-25209 पर और बड़ा बेस 24988-25066 है। शुक्रवार को टूटा, लेकिन बेस-2 पर गिरावट में खरीदारी कारगर रही, न्यूट्रल क्लोज देखने को मिला। FIIs की कैश में खरीदारी रही। लेकिन FIIs ने इंडेक्स शॉर्ट किया, नेट शॉर्ट बढ़कर 1.89 लाख पर है, वहीं कॉल लॉन्ग के साथ कॉल शॉर्ट भी किया। बजट के दिन निफ्टी 200DEMA (25153) से ऊपर और 100/50DEMA (रजिस्टेंस-2) से नीचे फंसा हुआ है। 25300 पर कॉल और पुट का समान जमावड़ा है। 25500 पर सबसे ज्यादा कॉल OI, और 25000 पर पुट जोन है।

बजट में कुछ पॉजिटिव एलान हुआ और 25437-384 पार हुआ तो निफ्टी ऊपर की ओर 25509 टेस्ट करेगा। 25509 पार करने के लिए बजट में बड़ा पुश जरूरी, इस स्थिति में 20/100DEMA और 50DEMA मुमकिन है। सबसे बेहतर स्थिति में ऊपर 25694 तक जा सकता है, इसके ऊपर शॉर्ट कवरिंग में कहीं भी जा सकता है। बजट भाषण के दौरान वोलैटिलिटी में नीच 25209/153 दिख सकता है, अगर टूटा तो दर्द और बढ़ सकता है। 25153/25150 के नीचे 200DEMA पर SLs ट्रिगर होगा और नीचे की तरफ 25066-24988 (बेस-2) दिखेगा। ज्यादा गिरावट की स्थिति में 24988 टूटने पर नीचे की ओर 24920/24851 को नकारा नहीं जा सकता है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें