Get App

Bulk Deals:आशीष कचोलिया ने पोशाक में बेची 5 फीसदी हिस्सेदारी

आशीष ने 7,402.40 रुपये प्रति शेयर की दर से BSE पर पोशाक के 17,461 यानी 0.56 फीसदी इक्विटी शेयर बेचे हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2021 पर 12:12 PM
Bulk Deals:आशीष कचोलिया ने पोशाक में बेची 5 फीसदी हिस्सेदारी

दिग्गज निवेशक आशीष रमेश कचोलिया (Ashish Ramesh Kacholia) ने एक केमिकल कंपनी पोशाक (Paushak) में 2 जून को अपनी करीब आधी फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेच दी है। BSE पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने 7,402.40 रुपये प्रति शेयर की दर से BSE पर पोशाक के 17,461 यानी 0.56 फीसदी इक्विटी शेयर बेचे हैं। मार्च 2021 तिमाही में पोशाक में आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी 39,497 इक्विटी शेयर यानी 1.28 फीसदी थी। यह स्टॉक 2 जून को BSE पर 7.82 फीसदी की बढ़त के साथ 7,533.95 के स्तर पर बंद हुआ।

एक दूसरी बड़ी डील के तहत सिंगापुर स्थिति इनवेस्टमेंट कंपनी Integrated Core Strategies Asia में मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में NSE पर 212.63 प्रति शेयर के भाव पर 56,62,573 इक्विटी शेयर यानी 0.58 फीसदी होल्डिंग की बिक्री की है।

इसी तरह 2 जून को ही NSE पर Lambodar Ferro Alloys ने 484.87 प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर रूपा एंड कंपनी के 575,500 इक्विटी शेयर यानी 0.7 फीसदी स्टेक बेचे हैं। यह बिक्री NSE पर की गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें