Bulk Deals: घरेलू मार्केट में इस समय बिकवाली का काफी दबाव दिख रहा है। इसी कड़ी में अल्बुला इनवेस्टमेंट फंड ने ऑटो पार्ट्स बनाने वाली ल्यूमैक्स ऑटो टेक के शेयरों की अल्बुला इनवेस्टमेंट फंड ने भारी बिकवाली कर दी है। अल्बुला इनवेस्टमेंट फंड ने इसके 30 लाख शेयरों की बिक्री की है जो कंपनी की 4.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। यह बिकवाली 450.52 रुपये के औसत भाव से हुई है और इस प्रकार इस सौदे की वैल्यू करीब 135.15 करोड़ रुपये पड़ी। दिसंबर 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से अल्बुला की ल्यूमैक्स ऑटो टेक में 8.48 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब इसने अपनी 4.4 फीसदी हिस्सेदारी हल्की कर ली है।
