Get App

Bulk Deals: Norges Bank ने कॉनकॉर्ड बायोटेक में 80.92 करोड़ रुपये में खरीदी हिस्सेदारी, मॉर्गन स्टेनली ने रेप्रो इंडिया में लिया 1.24% स्टेक

Norges Bank ने 18 अगस्त को बायोटेक फार्मा कंपनी Concord Biotech में 0.86 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। नॉर्गेस बैंक ने कॉनकॉर्ड बायोटेक में 8.99 लाख इक्विटी शेयर 900.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे हैं। हिस्सेदारी खरीदने का कुल मूल्य 80.92 करोड़ रुपये रहा। कॉनकॉर्ड बायोटेक एनएसई पर 27 प्रतिशत बढ़कर 942.8 रुपये पर बंद हुआ

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 19, 2023 पर 10:01 AM
Bulk Deals: Norges Bank ने कॉनकॉर्ड बायोटेक में 80.92 करोड़ रुपये में खरीदी हिस्सेदारी, मॉर्गन स्टेनली ने रेप्रो इंडिया में लिया 1.24% स्टेक
Morgan Stanley ने प्रिंट और प्रकाशन करने वाली कंपनी Repro India में 800 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 1.65 लाख शेयर खरीदे

Bulk Deals:  नॉर्गेस बैंक (Norges Bank) ने 18 अगस्त को खुले बाजार लेनदेन के जरिये भारत स्थित बायोटेक फार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक (Concord Biotech) में 0.86 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। एक्सचेंजों पर उपलब्ध बल्क डील्स के आंकड़ों के अनुसार नॉर्गेस बैंक ने कॉनकॉर्ड बायोटेक में 8.99 लाख इक्विटी शेयर 900.05 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे हैं। ये भाव उस दिन के सबसे कम भाव रहे। हिस्सेदारी खरीदने का कुल मूल्य 80.92 करोड़ रुपये रहा। इक्विटी बाजारों में कमजोरी के बावजूद कॉनकॉर्ड बायोटेक ने अपनी शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया और एनएसई पर 27 प्रतिशत बढ़कर 942.8 रुपये पर बंद हुआ।

Repro India में मॉर्गन स्टैनली ने खरीदी हिस्सेदारी

अन्य थोक सौदों में, Morgan Stanley Asia (Singapore) Pte ने प्रिंट और प्रकाशन करने वाली कंपनी रेप्रो इंडिया (Repro India) में 800 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर 1.65 लाख शेयर खरीदे हैं। जो कि इसके पेड-अप इक्विटी के 1.24 प्रतिशत के बराबर है। स्टॉक 0.6 प्रतिशत गिरकर 829.3 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज स्टोन सप्लायर ग्लोबल सर्फेस (Global Surfaces) 18 अगस्त को 4 प्रतिशत चढ़कर 182.70 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की 0.6 प्रतिशत हिस्सेदारी या 2.5 लाख शेयर यूरोप स्थित वित्तीय सेवा समूह Societe Generale द्वारा खरीदी गई। शेयर 177 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें