Bull Vs Bear : चौथी तिमाही में इंडिगो ने दिखाया घाटा फिर भी जोर से भागा शेयर, जानिए बढ़ेगी तेजी या मंदड़िए होंगे हावी

Bull Vs Bear : घरेलू एविएशन में कंपनी का 64 फीसदी मार्केट शेयर है। वहीं,एयर इंडिया का मार्केट शेयर 27 फीसदी है। कंपनी की मजबूत बैलेंस शीटऔर बेहतर वित्तीय अनुशासन उसके पक्ष में है। ग्लोबल एयरलाइंस के मुकाबले इंडिगो की स्थिति मजबूत है

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
IndiGo Share Outlook : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि इंडिगो में सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। लेकिन अभी भी यह वापस बड़ी तेजी के लिए तैयार नहीं है

Bull Vs Bear : चौथी तिमाही में इंडिगो ने घाटा दिखाया है। लेकिन फिर भी शेयर में मजबूती आई है और ये आज निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहा। आज का इसका इंट्राडे हाई 4,633.90 रुपए रहा। कारोबार के अंत में यह शेयर 48.30 रुपए यानी 1.10 फीसदी की तेजी लेकर 4453.30 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है। इसलिए सीएनबीसी-आवाज़ के BULL VS BEAR सेगमेंट में आज इंडिगो पर फोकस है। आवाज़ के आशीष चतुर्वेदी मानते हैं कि इंडिगो में तेजी बढ़ेगी,जबकि नुपुर जैनकुनिया का मानना है कि शेयर अंडरपरफॉर्म करेगा। सबसे पहले आशीष से जानते हैं कि इंडिगो पर बुलिश नजरिया क्यों है।

इंडिगो में तेजी के तर्क

आशीष चतुर्वेदी का कहना है कि घरेलू एविएशन में कंपनी का 64 फीसदी मार्केट शेयर। वहीं,एयर इंडिया का मार्केट शेयर 27 फीसदी है। कंपनी की मजबूत बैलेंस शीटऔर बेहतर वित्तीय अनुशासन उसके पक्ष में है। ग्लोबल एयरलाइंस के मुकाबले इंडिगो की स्थिति मजबूत है। लो कॉस्ट मॉडल और मजबूत एयरक्राफ्ट ऑर्डरबुक से कंपनी को फायदा होगा। भारत के तीसरे सबसे बड़ा एविएशन मार्केट बनने से भी कंपनी को फायदा मिल सकता है।


मंदी के तर्क

नुपुर जैनकुनिया का मानना है कि कच्चा तेल कंपनी के लिए बड़ा जोखिम है। एविएशन फ्यूल की कीमतें बढ़ने से कंपनी घाटे में आई है। कच्चे तेल में हर 5 डॉलर की बढ़ोतरी से EPS पर करीब 13 फीसदी का असर होता है। दिसंबर में दिक्कतों के बाद ग्राहकों की पसंद पर सवाल उठा है। 3 नई एयरलाइंस को मंजूरी से कंपिटीशन तेज होगा। यह शेयर 6 महीनों में 25 फीसदी लुढ़का है। कंपनी की अर्निंग विजिबिलिटी पर दबाव दिख रहा है।

इंडिगो पर अंपायर की राय

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि इंडिगो में सबसे बुरा दौर गुजर चुका है। लेकिन अभी भी यह वापस बड़ी तेजी के लिए तैयार नहीं है। यहां से आपको SIP का नजरिया रखना होगा।

Market Outlook : सेंसेक्स-निफ्टी लगातार चौथे सेशन में गिरावट के साथ हुए बंद, जानिए 2 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

इंडिगो की चाल पर एक नजर

एनएसई पर आज यह शेयर 48.30 रुपए यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 4453.30 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 4,633.90 रुपए और दिन का लो 4,445.80 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 6,232.50 रुपए और 52 वीक लो 3,895.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 1,665,946 शेयर और मार्केट कैप 172,189 करोड़ रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 1.08 फीसदी गिरा है। वहीं, 1 महीने में 3.68 फीसदी कमजोर हुआ है। इस साल अब तक ये शेयर 11.98 फीसदी टूटा है। 1 साल में इसमें 16.45 फीसदी की कमजोरी आई है। वहीं, 3 साल में इसने 90 फीसदी की तेजी दिखाई है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।