BULL VS BEAR : GROWW में देखने को मिला जोरदार उछाल, जानिए क्या जारी रहेगी तेजी या आएगी मंदी

BULL VS BEAR : स्टॉक में तेजी आने के पक्ष में नुपुर जैनकुनिया का कहना है कि मार्केट शेयर में कंपनी का दबदबा है। सिर्फ चार साल में इसने सबसे ज्यादा क्लाइंट्स जोड़े हैं। MTF बुक 17,000 करोड़ रुपए की है। वित्त वर्ष 2028 तक रेवेन्यू में इसका 12 फीसदी योगदान संभव है

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
GROWW : पिछले 1 साल में कमाई कराने वाले चुनिंदा IPOs में से एक है। इसने IPO और सेकेंडरी दोनों तरह के निवेशकों को फायदा कराया है

BULL VS BEAR : आज कैपिटल मार्केट स्पेस में जोरदार उछाल देखने को मिला है। आज यह इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार करता दिखा है। इसी स्पेस से सीएनबीसी-आवाज़ के BULL VS BEAR सेगमेंट में GROWW पर फोकस किया गया है। दरअसल BOFA की बुलिश रिपोर्ट के बाद शेयर में फर्राटा रफ्तार देखने को मिली है। लेकिन बड़े टाइमफ्रेम की करें तो शेयर में तेजी क्यों बढ़ सकती है ये बता रही हैं सीएनबीसी -आवाज की नुपुर जैनकुनिया। वहीं आवाज़ के आशीष चतुर्वेदी का मानना है शेयर में आगे गिरावट दिख सकती है।

BULL VS BEAR: तेजी के तर्क

स्टॉक में तेजी आने के पक्ष में नुपुर जैनकुनिया का कहना है कि मार्केट शेयर में कंपनी का दबदबा है। सिर्फ चार साल में इसने सबसे ज्यादा क्लाइंट्स जोड़े हैं। MTF बुक 17,000 करोड़ रुपए की है। वित्त वर्ष 2028 तक रेवेन्यू में इसका 12 फीसदी योगदान संभव है। FY28E P/E 24 गुना का वैल्यूएशन ग्लोबल पीयर रॉबिनहुड से 40 फीसदी डिस्काउंट पर है। क्रॉस सेलिंग में कंपनी के लिए बेहतर मौके। नॉन-ट्रांजैक्टिंग रेवेन्यू डायवर्सिफाइड है।


BULL VS BEAR: मंदी के तर्क

आशीष चतुर्वेदी का मानना है शेयर में आगे गिरावट दिख सकती है। कंपनी का 80-85% तक रेवेन्यू सिर्फ ट्रांन्जैक्शन से आ रहा है। कंपनी के लिए रेगुलेटरी रिस्क है। नियमों में SEBI की सख्ती जारी है। शेयर के वैल्युएशन महंगे। यह FY27 के EPS के 42 गुना पर दिख रहा है जो इसको महंगा बनाता है। इसके अलावा इस स्पेस में काफी ज्यादा कंपिटीशन है। ब्रोकिंग कारोबार सेंटीमेंट आधारित है।

स्टॉक पर सीएनबीसी आवाज़ के अनुज सिंघल की अंतिम राय

यह पिछले 1 साल में कमाई कराने वाले चुनिंदा IPOs में से एक है। इसने IPO और सेकेंडरी दोनों तरह के निवेशकों को फायदा कराया है। शेयर के मौजूदा वैल्युएशन काफी महंगे। शेयर में “BUY ON DIPS” स्ट्रैटेजी बेहतर रहेगी। पहले ही मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ रुपए के पार चली गई है। इसमें रेगुलेटरी रिस्क का खतरा हमेशा बना रहेगा।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

GROWW (Billionbrains Garage Ventures) का शेयर आज एनएसई पर 13.73 रुपए यानी 7.05 फीसदी की तेजी लेकर 208.44 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 212.90 रुपए और दिन का लो 201.01 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 212.90 रुपए और 52 वीक लो 112 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 131,089,257 शेयर और मार्केट कैप 130,779 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 15.15 फीसदी भागा है।वहीं, 1 महीने में इसमें 33.76 फीसदी की और तीन महीने में 26.83 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक ये शेयर 33.47 फीसदी भागा है।

 

Market outlook : मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 16 अप्रैल को कैसी रह सकती है इसकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।