Stock Market : 15 अप्रैल को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मज़बूत बढ़त के साथ बंद हुए। सभी सेक्टरों में खरीदारी के चलते निफ्टी 24,200 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। बाज़ार बंद होने पर,सेंसेक्स 1,263.67 अंक या 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,111.24 पर और निफ्टी 388.65 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ।
निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,मैक्स हेल्थकेयर,पावर ग्रिड कॉर्प,विप्रो और इटरनल शामिल रहे। जबकि डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़,भारती एयरटेल और ICICI बैंक को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए,जिसमें कैपिटल गुड्स,ऑयल एंड गैस,पावर,इंफ्रा,मीडिया,रियल्टी,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और IT इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त देखने को मिली।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बनी उम्मीद ने बाज़ार को सहारा दिया है जिससे तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आ गईं। बातचीत की उम्मीदें ने तेल आपूर्ति में रुकावट की चिंताओं के थोड़ा कम किया है।
Q4 के नतीजों से भले ही कोई बड़ी उम्मीद न हो, लेकिन निवेशक आकर्षक वैल्यूएशन और FY27 के अर्निंग के अपेक्षाकृत बेहतर संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं। इससे संकेत मिलता है कि नियर टर्म में बाजार की यह तेजी बनी रह सकती है। भारत के 10-ईयर बॉन्ड यील्ड में गिरावट और वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में आई गिरावट बाजार में स्थिरता आने के संकेत हैं।
आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
SBI सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव्स अनुसंधान हेड सुदीप शाह ने कहा कि आगे चलकर 24070–24050 का ज़ोन इंडेक्स के लिए तत्काल सपोर्ट एरिया का काम करेगा। ऊपर की तरफ 24350–24400 का ज़ोन तत्काल रेजिस्टेंस का काम करेगा। इस बैंड के ऊपर बढ़त आने पर 24550 के लेवल की ओर और तेजी देखने को मिल सकती है।
इक्विरस वेल्थ (Equirus Wealth) के MD और बिजनेस हेड अंकुर पुंज ने कहा कि ग्लोबल बाज़ारों के सकारात्मक माहौल और बड़े पैमाने पर आई खरीदारी के दम पर इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स पूरे ट्रेडिंग सत्र के दौरान मज़बूत बने रहे। निवेशक पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में इस पर नई बातचीत शुरू होने वाली है। इसके अलावा,कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाज़ार के माहौल को बेहतर बनाया है,हालांकि आने वाले दिनों में निवेशक सावधानी से कदम बढ़ा सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी ने अपना 38.2% फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर (Fibonacci retracement level) फिर से हासिल कर लिया है। यह ट्रेंड में रिकवरी का संकेत है। हालांकि,डेली चार्ट पर इसने बेयरिश कैंडलिस्टिक बनाई है। इसके बावजूद, इंडेक्स अपने 20-डेमूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है,जो इसमें अंदरूनी मजबूती का संकेत है। इंडेक्स के 57,100 के ज़ोन को टेस्ट करने की संभावना है,जो 200 DMA के साथ मेल खाता है। नीचे की तरफ,55,800 तत्काल सपोर्ट का काम करेगा,जिसके बाद इसे 55,000 पर मजबूत पोजीशनल सपोर्ट मिलेगा,जबकि 57,000 के एक अहम रेजिस्टेंस लेवल बने रहने की उम्मीद है।
SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह ने कहा कि गैप-अप के बाद भी बैंकिंग इंडेक्स में उतार-चढ़ाव बना रहा। यह अपने 200 डे EMA स्तर से ऊपर टिकने में नाकाम रहा,जिसके बाद इसमें थोड़ी बहुत प्रॉफ़िट बुकिंग देखने को मिली। डेली स्केल इसने दोनों तरफ शैडो वाली एक छोटी बॉडी वाली कैंडल बनाई है। आगे चलकर,55800–55700 का जोन इसके लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। ऊपर की तरफ 56700–56800 के जोन में स्थित 200 डे EMA एक अहम रेजिस्टेंस का काम करेगा। इस बैंड के ऊपर टिकाऊ तेजी आने पर 57300 की ओर और तेजी आ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।