Trading plan : पश्चिम एशिया में शांति कायम रहने की उम्मीद से बाजार में जोरदार तेजी है। निफ्टी में गैप-अप टिकने में कामयाब रहा है। इंडेक्स 350 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 24250 के करीब दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 9% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स 3.5 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है। निप्पॉन लाइफ और एंजेल वन 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,डिफेंस,रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स में भी दो परसेंट से ज्यादा का उछाल आया है।
इस साल सामान्य से कमजोर मॉनसून की आशंका से AC बनाने वाली कंपनियों में जोरदार तेजी है। PG Electropast 10% के अपर सर्किट के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही वोल्टास,अंबर और LG में भी दो से तीन फीसदी का उछाल देखने को मिला है। अच्छे नतीजों के बाद ICICI PRU LIFE करीब 3 फीसदी दौड़ा है। चौथी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट करीब 57 फीसदी बढ़ा है। वहीं रिजल्ट के बाद स्वराज इंजन करीब 7 फीसदी उछला है। लेकिन ICICI PRU AMC करीब 5 फीसदी फिसला है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहा। निफ्टी पूरे दिन 24,150 के ऊपर टिका रहा। मिड और स्मॉल कैप शेयरों में तूफानी तेजी कायम है। Advance/decline रेश्यो करीब 10:1 पर है। INDIA VIX आज क्रैश हुआ है। ICICI बैंक की वजह से बैंक निफ्टी ऊपर से थोड़ा हल्का हुआ है। युद्ध की वजह से फिसले शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। कैपिटल मार्केट शेयरों में बड़ी तेजी कायम है।
गैप-अप पर खरीदारी कभी उसी दिन कारगर नहीं रहती। निफ्टी खरीदारी के जोन तक नीचे आया और फिर दौड़ा है। 24,075-24,150 नई खरीदारी का सबसे अच्छा जोन बना हुआ है। 24,250-24,300 पर रजिस्टेंस मिल सकता है। बड़े ब्रेकआउट के लिए आज का शिखर पार होना जरूरी है।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
ICICI बैंक ऊपर से थोड़ा हल्का हुआ है। बैंक निफ्टी के लिए ट्रेंड पॉजिटिव है और गिरावट पर खरीदारी करें। 56,000-56,200 खरीदारी का सबसे अच्छा जोन है। स्टॉप लॉस 55,800 पर रखें।
इन लेवल्स पर नई पोजीशन ना बनायें। मौजूदा पोजीशंस में चाहें तो आधा बुक करें। बाकी आधी पोजीशंस को लेकर जा सकते हैं। चुनिंदा शेयरों में ज्यादा अच्छे मौके हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।