Life Insurance Stocks : बाजार का फोकस आज लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों पर है। लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इस स्पेस के सभी शेयर जमकर दौड़े हैं। ICICI प्रू. लाइफ के शानदार नतीजों ने जोश भरा है। ICICI प्रू. लाइफ के VNB और VNB मार्जिन में उछाल देखने को मिला है। MFSL और SBI लाइफ से भी अच्छे नतीजों की उम्मीद है। LIC के बोनस की खबर ने भी इन शेयरों में रौनक भर दी है।
ICICI प्रू. लाइफ के नतीजे रहे शानदार
ICICI प्रू. लाइफ के नतीजों पर नजर डालें तो Q4FY26 में कंपनी का कुल APE 3,830 करोड़ रुपए रहा है जो Q4FY25 में 3,500 करोड़ रुपए पर रहा था। Q4FY26 में कंपनी का रिटेल APE 3,058 करोड़ रुपए रहा है जो Q4FY25 में 2,950 करोड़ रुपए पर रहा था। Q4FY26 में कंपनी का VNB 965 करोड़ रुपए रहा है जो Q4FY25 में 800 करोड़ रुपए पर रहा था। Q4FY26 में कंपनी का VNB 965 करोड़ रुपए रहा है जो Q4FY25 में 800 करोड़ रुपए पर रहा था। Q4FY26 में कंपनी का VNB मार्जिन 25.2 फीसदी रहा जो Q4FY25 में 22.7 फीसदी पर रहा था। Q4 में ICICI प्रू. लाइफ के VNB में उछाल कू मुख्य वजह रिटेल इंश्योरेंस में जोरदार उछाल रहा है। कंपनी की कमाई में टर्म प्लान सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़ी है। PB फिनटेक जैसी पार्टनरशिप से टर्म प्लान सेगमेंट में ग्रोथ देखने को मिली है।
ICICI PRU पर ब्रोकरेज की राय
इस स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश हैं। CITI ने स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए 3,900 रुपए का टारगेट दिया है। वहीं, UBS ने भी इस पर BUY रेटिंग देते हुए 3,900 रुपए का ही टारगेट दिया है। जबकि, HSBC ने BUY रेटिंग देते हुए 3,800 रुपए का टारगेट दिया है। जबकि, CLSA ने OUTPERFORM रेटिंग देते हुए 3,730 रुपए का टारगेट दिया है।
CITI का कहना है कि Q4 Core PBT में तिमाही आधार पर उम्मीद के मुताबिक 2% का उछाल देखने को मिला है। इक्विटी में कमजोर सेंटिमेंट से AUM में सुस्त ग्रोथ रही है। वहीं, UBS का कहना है कि चौथी तिमाही में कोर प्रदर्शन मजबूत रहा है। ब्रोकरेज ने FY27E/28 के मुनाफे का अनुमान बढ़ाया है। उधर HSBC का कहना है कि कंपनी का Q4FY26 मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा है। कॉस्ट कंट्रोल और ऊंचे ट्रेजरी गेन से सपोर्ट मिला है। ICICI PRU AMC पर CLSA का कहना है कि AMC इंडस्ट्री के लिए स्थिर तिमाही रही है। मजबूत SIP और Lump-sum फ्लो देखने को मिला है। एक्टिव इक्विटी AUM में तिमाही आधार पर 2% की ग्रोथ रही है।
दूसरी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों पर एक नजर
एक्सिस मैक्स लाइफ: Q4 अनुमान
एक्सिस मैक्स लाइफ ने हाल में इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी के कारोबार में PB फिनटेक का योगदान सबसे ज्यादा हैं। मार्जिन पॉजिटिव तौर पर चौंका सकते हैं। टर्म प्लान और मजबूत PB फिनटेक सेल्स का फायदा मिलेगा।
चौथी तिमाही में कंपनी के ग्रोथ के आंकड़े और क्वालिटी बेहतर रह सकते हैं। हाल के लॉन्च से मार्जिन बढ़ सकते हैं।
कंपनी के बोर्ड ने 1:1 बोनस का एलान किया है। बोनस के बाद Paid-up इक्विटी शेयर कैपिटल 6,325 करोड़ रुपए से बढ़कर 12,650 करोड़ रुपए हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।