Get App

Bullish on India: बैंकर और अर्थशास्त्री भारत के आईटी सेक्टर को लेकर हैं बुलिश, जानिए वजह

Bullish on India : आईटी इंडस्ट्री के संगठन नैसकॉम का कहना है कि कमजोर सेंटीमेंट और निणर्य लेने में देरी के बावजूद भारत का आईटी एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना में तेजी से बढ़ा है। नैसकॉम ने जून 2022 में जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत में आईटी सेक्टर का एक्सपोर्ट 11.4 फीसदी बढ़कर 19400 करोड़ रुपये हो जाएगा। वित्त वर्ष 2023 में भारत में आईटी सेक्टर की आय 9.4 फीसदी की बढ़त के साथ 24,500 करोड़ रुपए रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 8:04 PM
Bullish on India: बैंकर और अर्थशास्त्री भारत के आईटी सेक्टर को लेकर हैं बुलिश, जानिए वजह
प्राइवेट और पब्लिक सेक्‍टर के कई बैंक अपनी डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने के लिए एआई और मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करके अपनी तकनीक कुशलता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं

Bullish on India : बैंकरों और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि भारत के आईटी सेक्टर को ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), प्रोडक्शन और सर्विस सेक्टर में हो रहे फंडिंग से मदद मिल रही। आगे आईटी सेक्टर में जोरदार ग्रोथ देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विकसित होते भारत और भारतीयों की इच्छाओं और आकांक्षाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बदलाव ने सीधे तौर पर आईटी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा दिया है।

अनुभवी बैंकर और NaBFID (नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट के चेयरमैन केवी कामथ का कहना है कि पिछले 10-15 वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ते सेक्टर में से एक डेटा और आईटी भी रहे हैं। इस दौरान हमने लोगों में टेलीफोन से मोबाइल फोन तक की प्रगति करते देखा है।

इसी तरह,एचडीएफसी बैंक की प्रींसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता का कहना है कि आईटी सेक्टर में भारत की विकास की कहानी रोमांचक है। भारत में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आईटी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने की ग्रोथ देखने को मिली है। प्रोफेशनल सर्विसेज और कंसल्टेंसी ऐसे सेक्टर हैं जिनमें भारत लीडिंग पोजीशन में है।

आईटी इंडस्ट्री के संगठन नैसकॉम का कहना है कि कमजोर सेंटीमेंट और फैसले लेने में देरी के बावजूद भारत का आईटी एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना में तेजी से बढ़ा है। नैसकॉम ने जून 2022 में जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत में आईटी सेक्टर का एक्सपोर्ट 11.4 फीसदी बढ़कर 19400 करोड़ रुपये (194 अरब डॉलर) हो जाएगा। वित्त वर्ष 2023 में भारत में आईटी सेक्टर की आय 9.4 फीसदी की बढ़त के साथ 24,500 करोड़ रुपए (245 अरब डॉलर) रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें