वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में ज्यादा कमजोरी नजर आई। आज सरकारी बैंक और NBFCs में सबसे तगड़ी बिकवाली नजर आई। मेटल शेयरों में भी आज मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि आखिरी घंटे में बाजार में रिकवरी देखने को मिली। पेटीएम में 2 करोड़ से ज्यादा शेयरों के बड़े सौदे होने के बाद शेयर 5% से ज्यादा फिसलकर लाल निशान में आ गया। इन सबके बीच आज डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग हुई। इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि आज सिप्ला (Cipla) और इंफोसिस (INFOSYS) के स्टॉक में डीलर्स ने सबसे ज्यादा खरीदारी करवाई।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय दी। एक स्टॉक फार्मा सेक्टर से रहा जबकि दूसरा स्टॉक आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी का शेयर रहा।
यतिन ने आगे कहा कि आज दूसरे स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने आईटी सेक्टर के दिग्गज स्टॉक इंफोसिस में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने आज इस कंपनी के रिजल्ट से पहले इसमें मोमेंटम कैच करते हुए खरीदारी करवाई। डीलर्स का मानना है कि आईटी पैक पर आये प्रिव्यू के मुताबिक इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों द्वारा मजबूत सीसी रेवन्यू ग्रोथ दर्ज करने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक ओपन इंटरेस्ट में करीब 6 लाख शेयर जुड़े हैं। इसमें आज ताजा खरीदारी देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)