गैस और स्टील स्टॉक में डीलिंग रूम्स में हुई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

IGL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने गैस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 425-435 तक के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 6:41 PM
SAIL पर दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने दांव लगाया। डीलर्स को इस शेयर में 2-3% तेजी की उम्मीद है। इसमें घरेलू फंड्स की तरफ से खरीदारी देखने को मिली
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में कारोबारी हफ्ते पहले दिन दायरे में कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट नजर आई। रियल्टी, बैंकिंग, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। लेकिन मिडकैप में तेजी जारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा, मेटल, इंफ्रा शेयरों में तेजी नजर आई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। फार्मा, मेटल, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऑटो, PSE शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 169 प्वाइंट गिरकर 71,315 पर बंद हुआ। निफ्टी 38 प्वाइंट गिरकर 21,419 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 276 प्वाइंट गिरकर 47,868 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बंद होने से पहले डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। डीलिंग रूम्स में आज आईजीएल और सेल के शेयर में दांव लगाया गया है। दोनों ही शेयरों पर डीलर्स ने बुलिश नजरिया अपनाया।

    IGL

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने गैस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को आईजीएल के शेयर में खरीदारी करने को कहा। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 425-435 तक के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। दिसंबर सीरीज में शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी।

    ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचा सकते हैं धमाल, एक्सपर्ट्स ने कराई बंपर खरीदारी


    SAIL

    दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने स्टील स्टॉक पर दांव लगाया। डीलर्स ने सरकारी कंपनी सेल के स्टॉक पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की स्ट्रैटेजी बनाने की सलाह दी। डीलर्स को इस शेयर में 2-3% तेजी की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।