गन्ने के रस से एथेनॉल मामले में थोड़ी राहत से चीनी कंपनियों में तेजी की बहार लौटी। बलरामपुर चीनी का शेयर 5% से ज्यादा दौड़ा। इसके साथ ही धामपुर, द्वारिकेश और श्रीरेणुका के शेयर 5 से 7% उछले। बलरामपुर चीनी के CFO ने कहा सरकार के फैसले से इंडस्ट्री ने चैन की सांस ली। फार्मा शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। जाइडस लाइफ का शेयर 4% चढ़ा। टोरंट फार्मा, ग्रेन्यूल्स और ल्यूपिन भी 2% ऊपर नजर आया। वहीं ऑटो और मेटल शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। एनर्जी कारोबार अलग करने को बोर्ड की मंजूरी से सीमेंस में जोरदार उछाल देखने को मिला। ये शेयर 8% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं आज बाजार के दिग्गजों ने शॉर्ट टर्म में जोरदार पैसा बनाने के लिए जायडस लाइफ, ग्लेमार्क फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, सन फार्मा और टोरेंट फार्मा के शेयर पर दांव लगाया।
ये 6 शेयर शॉर्ट टर्म में देंगे जोरदार मुनाफा
Arihant Capital की Kavita Jain ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा पर दांव लगाया। कविता ने कहा कि इसमें 3160 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें 3198 से 3230 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 3120 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह दी।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती को आज सन फार्मा का स्टॉक पसंद आया। उन्होंने कहा कि इस फर्मा स्टॉक में 1252 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। उन्होंने इसमें 1235 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि इसमें 1285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने आज अपोलो हॉस्पिटल्स पर दांव लगाया। उत्तेकर ने कहा कि इसमें 5626 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें 5710 से 5780 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 5585 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह दी।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने ग्लेनमार्क फार्मा पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस फर्मा स्टॉक में 839 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। उन्होंने इसमें 824 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह दी। उनका कहना है कि इसमें 850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा आज जायडस लाइफ पर दांव लगाया। गाबा ने कहा कि इसमें 668 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें 700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 655 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की भी सलाह दी।
Torrent Pharma, Escorts Kubota, Sun Pharma, Apollo Hospitals, Glenmark Pharma, Zudus Life, Torrent Pharma share price, Escorts Kubota share price, Sun Pharma share price, Apollo Hospitals share price, Glenmark Pharma share price, Zudus Life share price, टोरेंट फार्मा, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल्स, ग्लेनमार्क फार्मा, ज़ुडस लाइफ
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)