Get App

गैस और स्टील स्टॉक में डीलिंग रूम्स में हुई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

IGL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने गैस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 425-435 तक के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Dec 18, 2023 पर 6:41 PM
गैस और स्टील स्टॉक में डीलिंग रूम्स में हुई बंपर बाईंग, शॉर्ट टर्म में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
SAIL पर दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने दांव लगाया। डीलर्स को इस शेयर में 2-3% तेजी की उम्मीद है। इसमें घरेलू फंड्स की तरफ से खरीदारी देखने को मिली

बाजार में कारोबारी हफ्ते पहले दिन दायरे में कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट नजर आई। रियल्टी, बैंकिंग, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। लेकिन मिडकैप में तेजी जारी रही। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा, मेटल, इंफ्रा शेयरों में तेजी नजर आई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। फार्मा, मेटल, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऑटो, PSE शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 169 प्वाइंट गिरकर 71,315 पर बंद हुआ। निफ्टी 38 प्वाइंट गिरकर 21,419 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 276 प्वाइंट गिरकर 47,868 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बंद होने से पहले डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। डीलिंग रूम्स में आज आईजीएल और सेल के शेयर में दांव लगाया गया है। दोनों ही शेयरों पर डीलर्स ने बुलिश नजरिया अपनाया।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने गैस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को आईजीएल के शेयर में खरीदारी करने को कहा। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 425-435 तक के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। दिसंबर सीरीज में शेयर में नई खरीदारी होती हुई दिखाई दी।

ये 6 स्टॉक्स बाजार में मचा सकते हैं धमाल, एक्सपर्ट्स ने कराई बंपर खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें