महीनों से घर में बंद लोग अनलॉक के साथ बाहर का जायका लेने के लिए निकल रहे हैं। फाइव स्टार रेस्टोरेंट्स में वीकेंड्स की बुकिंग फुल है। हालांकि छोटे रेस्टोरेंट्स को अब भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।
महीनों से घर में बंद लोग अनलॉक के साथ बाहर का जायका लेने के लिए निकल रहे हैं। फाइव स्टार रेस्टोरेंट्स में वीकेंड्स की बुकिंग फुल है। हालांकि छोटे रेस्टोरेंट्स को अब भी ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है।
रेस्टोरेंट और होटलों में धीरे धीरे ही सही मगर वापस रौनक लौट रही है। लॉकडाउन में कही बाहर का खाना खाने के लिए तरस गए लोग अब फाइव स्टार रेस्टोरेंट्स में खुल कर खर्च कर रहे हैं। इस ट्रेंड को रिवेंज डाइनिंग कहा जाता है। फाइव स्टार होटल्स की विकेंड की बुकिंग लगभग फुल है। ताज पैलेस का मसाला आर्ट और ताज महल का मचान रेस्टोरेंट वीकेंड्स के लिए अच्छी बुकिंग देख रहा है। रोजिएट होटल में तो पहले से लगभग 50% ज्यादा बुकिंग दिख रही है । होटल अशोक में करीब 25% फुटफॉल है लेकिन यहां भी वीकेंड पर बुकिंग ज्यादा है। लोग फ्रेंड्स के साथ रिवेंज डाइनिंग पार्टी कर रहे हैं।
इस वक्त रेस्टोरेंट अपनी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल चुके है। हर रेस्त्रां ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स और बेहतर सैनिटेशन की पेशकश कर रहा है। हालांकि, मिडिल रेंज के रेस्टोरेंट्स में दोबारा से रौनक लौटने में अभी और वक्त लगेगा। अधिकतर रेस्टो्रेंट मालिक सरकार से और छूट की मांग कर रहे हैं जैसे रेस्टोरेंट बंद करने की डेडलाइन को बढ़ाना। रेस्टोरेंट मालिक सरकार द्वारा हाल ही में घोषित किए स्टिमुलस पैकेज को लेकर भी और क्लैरिटी की मांग कर रहे हैं।
रेस्टोररेंट मालिकों को उम्मीद है कि रिवेंज डाइनिंग के ट्रेंड से कुछ दिनों में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की रौनक वापस लौटेगी। बशर्ते कोरोना की कोई तीसरी लहर ना आए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।