बिरला कॉर्पोरेशन में Emkay Global की "BUY CALL" जानिए क्या है वजह

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अप्रैल 2022 के अंत में शुरू हुए मुकुटबान प्लांट (Mukutban plant)से आगे कंपनी के वॉल्यूम में ग्रोथ की संभावना है

अपडेटेड Nov 12, 2022 पर 1:37 PM
स्टॉक का 52वीक लो 823 रुपये है। जबकि 52 वीक हाई 1628 रुपये का है। यह स्टॉक पिछले एक हफ्ते में 3.66 फीसदी टूटा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बिरला कॉर्पोरेशन में Emkay Global Financial की खरीदारी की सलाह है। Emkay Global Financial ने इस स्टॉक पर 9 नवंबर को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 30 सितंबर 2022 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी के EBITDA में सालाना और तिमाही आधार पर 64-65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यह 94 करोड़ रुपये पर रही है। उम्मीद के ज्यादा लागत खर्च के चलते कंपनी का मार्जिन उम्मीद से कम रहा है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अप्रैल 2022 के अंत में शुरू हुए मुकुटबान प्लांट (Mukutban plant)से आगे कंपनी के वॉल्यूम में ग्रोथ की संभावना है। आने वाले सालों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हो सकती है।

    व्यक्तिगत कारणों की वजह से अरविंद पाठक कंपनी के एमडी और सीईओ पद से हटने वाले हैं। बोर्ड ने संदीप घोष को दिसंबर 2022 से कंपनी के एडिनशल डायरेक्टर और होल टाइम डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। संदीप घोष 23 जनवरी 2023 से कंपनी के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे। उनकी नियक्ति 3 साल के लिए की गई है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर बिरला कॉर्पोरेशन में बॉय रेटिंग बनाए रखते हुए इसके टारगेट को 1200 रुपये से घटाकर 1185 रुपये कर दिया है।

    टेक्नोलॉजी और ऑटो कंपोनेंट शेयरों में दिख रहा दम, डिफेंस शेयर नजर आ रहे अच्छे: नीलेश शाह


    बिरला कॉर्पोरेशन के शेयरों की चाल पर नजर डालें तो 11 नवंबर को यह स्टॉक 5.65 रुपये यानी 0.60 फीसदी टूटकर 936.80 रुपये पर बंद हुआ था। कल का इसका दिन का लो 931 रुपये था। जबकि दिन का हाई 960 रुपये का था। स्टॉक का 52वीक लो 823 रुपये है। जबकि 52 वीक हाई 1628 रुपये का है। यह स्टॉक पिछले एक हफ्ते में 3.66 फीसदी टूटा है। जबकि 1 महीने में 3.46 फीसदी भागा है। पिछले 3 महीने में इसमें 0.35 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। जबकि इस कैलेंडर इयर में अब तक यह शेयर 34.10 फीसदी गिरा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।