Get App

49% चढ़ सकता है इस इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने 3 वजहों से दी BUY की सलाह

इंजीनियरिंग कंपनी ग्रीव्स कॉटन के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 49% की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Share Khan) ने गुरुवार 16 मार्च को जारी एक रिपोर्ट में ये उम्मीद जताई है। शेयरखान ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का कारोबारी प्रदर्शन बेहतर होता दिख रहा है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 10:30 PM
49% चढ़ सकता है इस इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने 3 वजहों से दी BUY की सलाह
Greaves Cotton के शेयर आज NSE पर 2.32% बढ़कर 123.65 रुपये के भाव पर बंद हुए

Greaves Cotton Shares: इंजीनियरिंग कंपनी ग्रीव्स कॉटन के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 49% की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Share Khan) ने गुरुवार 16 मार्च को जारी एक रिपोर्ट में ये उम्मीद जताई है। शेयरखान ने कहा कि हमने मुख्य रूप से 3 कारणों से ग्रीव्स कॉटन पर "खरीद (BUY)" रेटिंग बरकरार रखी है। पहला- मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का कारोबारी प्रदर्शन बेहतर होता दिख रहा है। दूसरा- इलेक्ट्रिक व्हीकस सेगमेंट में इसका ऑपरेटिंग घाटा कम हुआ है और तीसरा- अधिक मार्जिन वाले एक्सेल बिजनेस (Excel Business) के अधिग्रहण से इसके मुनाफे में सुधार का अनुमान है।

शेयरखान ने रिपोर्ट में कहा, "उत्पादन में वापस उछाल से मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस में तेजी की उम्मीद है।" कंपनी प्रदर्शन आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस खड़ा कर रही है, जो बिना सब्सिडी समर्थन के भी पूरी तरह से चल सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा, "इसके अलावा अधिक-मार्जिन वाले एक्सेल बिजनेस के अधिग्रहण से कंपनी के रेवेन्यू के स्रोत में विविधता आएगी और उसका मुनाफा भी बेहतर है। वित्त वर्ष 2025 की अनुमानित अर्निंग पर कंपनी के शेयर अभी 15.7 गुना के P/E मल्टीपल और 6.5 गुना के EV/EBITDA मल्टीपल पर ट्रेड कर रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें