निफ्टी में तभी और सिर्फ तभी खरीदें जब इंडेक्स 24,475 से बाउंस करे - अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने आज के लिए निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि इसमें पहला सपोर्ट 24,425-24,475 पर नजर आ रहा है। जबकि इंडेक्स में बड़ा सपोर्ट 24,325-24,375 नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 24,550-24,600 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24,750-24,800 के जोन में दिख रहा है

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 8:56 AM
निफ्टी पर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें शुरुआती 45 मिनट में किसी ट्रेड में नहीं कूदना चाहिए। निफ्टी में तभी और सिर्फ तभी खरीदें जब निफ्टी 24,475 से बाउंस करता हुआ नजर आये

निफ्टी पर अनुज सिंघल ने आज के लिए स्ट्रैटेजी बताते हुए कहा कि इसमें पहला सपोर्ट 24,425-24,475 (ऑप्शन बेस्ड) पर नजर आ रहा है। जबकि इंडेक्स में बड़ा सपोर्ट 24,325-24,375 (20 DEMA) के आधार पर नजर आ रहा है। उन्होंने इंडेक्स पर रेजिस्टेंस लेवल बताते हुए कहा कि निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 24,550-24,600 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24,750-24,800 के जोन में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें शुरुआती 45 मिनट में किसी ट्रेड में नहीं कूदना चाहिए। इसमें देखना होगा कि 20 DEMA बचेगा या नहीं बचेगा। निफ्टी में तभी और सिर्फ तभी खरीदें जब निफ्टी 24,475 से बाउंस करता हुआ नजर आये।

निफ्टी पर ट्रेडिंग लेवल्स बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में सभी लॉन्ग सौदों पर निवेशकों और ट्रेडर्स को सख्त स्टॉपलॉस 24,325 के स्तर पर लगााना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें रिकवरी फेल हुई तो बिकवाली करनी चाहिए। ऐसे में इसमें दिन के हाई लेवल पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

बाजार में अब थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत, अभी कुछ समय के लिए इंट्राडे रहना होगा- अनुज सिंघल


निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी बैंक की क्लोजिंग काफी खराब देखने को मिली थी। इसमें सपोर्ट लेवल बताते हुए उन्होंने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स में पहला सपोर्ट 53,000 (10 DEMA) पर दिख रहा है। इसमें बड़ा सपोर्ट 52,550 (20 DEMA) पर नजर आ रहा है।

बैंक निफ्टी पर रेजिस्टेंस लेवल बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 53,500 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 53,800 के लेवल पर नजर आ रहा है। हालांकि आज इसको रिटेल महंगाई दर के आंकड़ों से थोड़ी मदद मिल सकती है। बैंक निफ्टी में 52,800 का लेवल होल्ड हुआ तो ही इसमें खरीदारी करनी चाहिए। ऐसे में इसमें 52,500 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।