Nifty और बैंक निफ्टी में बाय ऑन डिप की सलाह, एक्सपर्ट से जानें आज किन लेवल्स पर ट्रेडिंग से होगी कमाई

निफ्टी पर राय देते हुए wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने कहा कि निफ्टी अगर 23632 के लेवल के ऊपर जाता है तो निफ्टी में 23800 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं। यहां पर कोई भी डिप मिले तो बाईंग की सलाह होगी। इसमें आज के लो यानी कि 23430 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें गिरावट में खरीदारी की सलाह है

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chola Investment पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 1500 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार बढ़त में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप शेयरों की बात करें तो मेटल सेक्टर से जिंदल स्टेनलेस, नालको, एनएमडीसी, सेल के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं एनबीएफसी सेक्टर में आरईसी, पीएफसी, रेप्को होम फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में बढ़त देखने को मिली। सरकारी बैंकों में यूनियन बैंक, जेएंडके बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा हरे निशान में नजर आये। जबकि एफएमसी सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। इसमें इमामी, युनाइटेड ब्रुअरीज, गोदरेज कंज्यूमर और गॉडफ्रे फिलिप के स्टॉक गिर कर करोबार करते दिखाई दिये। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल की निफ्टी पर राय

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने कहा कि बाजार में आज ओवरऑल रुझान पॉजिटिव नजर आ रहा है। निफ्टी में एक गैपअप ओपनिंग देखने को मिली है। निफ्टी ने गैप फिलिंग करते हुए बाउंस बैक किया है। इसलिए रुझान जो बन रहा है वह पॉजिटिव है। निफ्टी ने बजट डे पर जो हाई लगाया था यानी 23632 का लेवल निफ्टी ने हिट किया था। इसलिए हमारा मानना है कि अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर जाता है तो निफ्टी में 23800 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं। यहां पर कोई भी डिप मिले तो बाईंग की सलाह होगी। नीचे जो इसमें सपोर्ट लगाना है वह आज के लो रहेगा यानी कि 23430 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 23430 के सपोर्ट से 23800 के टारगेट के लिए लॉन्ग लेना चाहिए। इसमें कोई भी डिप मिले तो उसे खरीदारी के अवसर के रूप में भुनाना चाहिए।


wavesstrategy.com के आशीष कयाल की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर आशीष कयाल ने कहा कि ये इंडेक्स आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी बैंक में 800 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी ने बजट के दिन का प्रीवियस हाई भी निकाल लिया है जो कि 50000 के आस-पास था। इसलिए यहां पर बैंक निफ्टी पर भी खरीदारी की राय होगी। यहां कोई भी डिप मिलता है तो उसमें खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 49850 के पास कोई डिप मिलता है वहां खरीदारी करनी चाहिए। इसमें नीचे 49400 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 52000 का टारगेट देखने को मिल सकता है।

Shriram Finance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

wavesstrategy.com के आशीष कयाल पसंदीदा स्टॉक्स

Chola Investment Future : खरीदें - 1386 रुपये, टारगेट - 1500 रुपये, स्टॉपलॉस - 1345 रुपये

Supream Industries Future : खरीदें - 4026 रुपये, टारगेट - 4400 रुपये, स्टॉपलॉस - 3800 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।