Top F&O Calls: बाजार फिलहाल चढ़ कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 323 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 1125 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो अरबिंदो फार्मा, सोना बीएलडब्ल्यू, आरईसी, पीएफसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कमिंस इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, सिप्ला, ओएनजीसी, हिंडाल्को और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23500, 23600 और 23700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50000, 50200 और 50500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49700, 49500 और 49400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Bajaj Auto Future : खरीदें - 9015 रुपये, टारगेट - 9200 रुपये, स्टॉपलॉस - 9000 रुपये
Chola Investment Future : खरीदें - 1381 रुपये, टारगेट - 1400 रुपये, स्टॉपलॉस - 1370 रुपये
Berger Paints Future : बेचें - 475 रुपये, टारगेट - 460 रुपये, स्टॉपलॉस - 482 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Shriram Finance
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने Shriram Finance पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Shriram Finance की फरवरी की एक्सपायरी वाली 570 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 18 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 28 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 13 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)