भारती एयरटेल जैसे मजबूत शेयरों में गिरावट पर करें खरीदारी, कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से रहें दूर -अनुज सिंघल

वीकेंड पर US ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। US का दावा है कि उसने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स उड़ा दी हैं। चीन और रूस ने हमलों की निंदा की, लेकिन ईरान को कोई सैन्य समर्थन नहीं दिया है। ग्लोबल मार्केट में ज्यादा पेनिक नहीं है। एशियाई बाजार और US फ्यूचर्स 0.5-1 फीसदी ही नीचे हैं । गिफ्टी निफ्टी भी बहुत नहीं टूटा है

अपडेटेड Jun 23, 2025 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
क्रूड वापस $77 के नीचे आया तो बड़ी रैली हो सकती है। लेकिन अगर क्रूड $80 के ऊपर निकलने लगे तो थोड़ी दिक्कत होगी

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज़

ईरान पर अमेरिका का हमला बाजार पर भारी पड़ा है। निफ्टी करीब 250 अंक फिसलकर 24900 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 400 अंक से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी दबाव है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप ने साबित किया है कि वे अपनी मर्जी से चलेंगे। शुक्रवार को बात हुई थी कि ट्रंप 2 हफ्ते कहां रुकने वाले हैं। बता कर कौन हमला करता है, हमने ये बात भी कही थी। शुक्रवार को लॉन्ग सौदों को हेज के साथ लेकर जाने की बात हुई थी। हेज ठीक इसी घटना से बचने के लिए था।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि ईरान के लिए US के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करना मुश्किल है। हां, वो तेल की सप्लाई के मामले में थोड़ा तंग करेगा। अगर तेल की कीमत $90-100 पहुंच गई तो अलग बात है। लेकिन ये मामला शायद कूटनीति से सुलझ जाएगा। आज बाजार के पास थोड़े अच्छे संकेत भी हैं। एक्सेंचर का का गाइडेंस IT शेयरों के लिए पॉजिटिव है। बाजार में आज घबराने का नहीं, मौका खोजने का अवसर है।


बाजार: फिर बदली वीकेंड में दुनिया

वीकेंड पर US ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। US का दावा है कि उसने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स उड़ा दी हैं। चीन और रूस ने हमलों की निंदा की, लेकिन ईरान को कोई सैन्य समर्थन नहीं दिया है। ग्लोबल मार्केट में ज्यादा पेनिक नहीं है। एशियाई बाजार और US फ्यूचर्स 0.5-1 फीसदी ही नीचे हैं । गिफ्टी निफ्टी भी बहुत नहीं टूटा है। हां, क्रूड की कीमत में जरूर उबाल आया है। लेकिन क्रूड अभी भी $80 के नीचे ही है। ये तब हुआ जब हम रेंज तोड़ने ही वाले थे। शुक्रवार को हम 25,100 के ऊपर बंद हुए थे। गुरुवार से एक ब्रेकआउट वाली फीलिंग आ रही थी। आज देखना होगा कि बाजार कैसे रिएक्ट करते हैं।

अब यहां से क्या हो रणनीति?

बड़े गैपडाउन में बेचें नहीं, शॉर्ट बिल्कुल नहीं करें। पहली गिरावट पर खरीदारी आनी चाहिए। लेकिन अगर दूसरी गिरावट आई तो देखें कि कहां तक जाती है। जब तक हम शुक्रवार के लो के ऊपर हैं, कोई दिक्कत नहीं है। एक तरीका ये होगा कि मजबूत शेयरों को गिरावट में खरीदें। खास तौर से वो शेयर जिनका कच्चे तेल से कोई लेना-देना नहीं है। आज शायद IT शेयर सबसे पहले रिकवरी को लीड करें। भारती एयरटेल जैसे मजबूत शेयरों को गिरावट में खरीदें। अगर ग्लोबल मार्केट स्टेबल हुए तो निफ्टी में ट्रेड भी बनेगा। अगर हल्की सी भी स्थिरता मिली तो रैली फिर शुरू होगी अगर क्रूड वापस $77 के नीचे आया तो बड़ी रैली हो सकती है। लेकिन अगर क्रूड $80 के ऊपर निकलने लगे तो थोड़ी दिक्कत होगी। एक तरीका हो सकता है निफ्टी के कॉल ऑप्शन गिरावट में जोड़िए। जैसे ही रैली आएगी, कॉल में मुनाफावसूली का मौका मिलेगा

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,900-25,000 (ऑप्शंस जोन) पर है। उसके बाद बड़ा सपोर्ट 24,750-24,800 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 25,100-25,150 (शुक्रवार का शिखर) और बड़ा रजिसेंटस 25,200-25,250 (हाल का शिखर) पर है। खरीदारी और जोड़ने का जोन 24,850-25,000 है। सिर्फ कॉल के जरिये ट्रेड करें। लॉन्ग सौदों में 24,750 का सख्त स्टॉप लॉस रखें। अगर रिकवरी फेल होती है, तभी Sell ट्रेड बनेगी।

Crude Price : कच्चे तेल की कोई कमी नहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद होने पर दूसरे रास्तों से होगी क्रूड की सप्लाई

बैंक निफ्टी पर रणनीति

55,700-55,900 तक की गिरावट खरीदारी का मौका है। 55,500 के SL के साथ गिरावट पर खरीदारी करें। 55,500 टूटा तो लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलें। अगर रिकवरी आई तो 56,500 पर रजिस्टेंस है। 56,500 के ऊपर नए शिखर का रास्ता खुलेगा। लेकिन अगर बाजार गिरा तो बैंक निफ्टी ज्यादा गिरेगा।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।