Get App

भारती एयरटेल जैसे मजबूत शेयरों में गिरावट पर करें खरीदारी, कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से रहें दूर -अनुज सिंघल

वीकेंड पर US ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया। US का दावा है कि उसने ईरान की न्यूक्लियर साइट्स उड़ा दी हैं। चीन और रूस ने हमलों की निंदा की, लेकिन ईरान को कोई सैन्य समर्थन नहीं दिया है। ग्लोबल मार्केट में ज्यादा पेनिक नहीं है। एशियाई बाजार और US फ्यूचर्स 0.5-1 फीसदी ही नीचे हैं । गिफ्टी निफ्टी भी बहुत नहीं टूटा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2025 पर 12:03 PM
भारती एयरटेल जैसे मजबूत शेयरों में गिरावट पर करें खरीदारी, कच्चे तेल से जुड़े शेयरों से रहें दूर -अनुज सिंघल
क्रूड वापस $77 के नीचे आया तो बड़ी रैली हो सकती है। लेकिन अगर क्रूड $80 के ऊपर निकलने लगे तो थोड़ी दिक्कत होगी

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज़

ईरान पर अमेरिका का हमला बाजार पर भारी पड़ा है। निफ्टी करीब 250 अंक फिसलकर 24900 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी 400 अंक से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी दबाव है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप ने साबित किया है कि वे अपनी मर्जी से चलेंगे। शुक्रवार को बात हुई थी कि ट्रंप 2 हफ्ते कहां रुकने वाले हैं। बता कर कौन हमला करता है, हमने ये बात भी कही थी। शुक्रवार को लॉन्ग सौदों को हेज के साथ लेकर जाने की बात हुई थी। हेज ठीक इसी घटना से बचने के लिए था।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि ईरान के लिए US के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करना मुश्किल है। हां, वो तेल की सप्लाई के मामले में थोड़ा तंग करेगा। अगर तेल की कीमत $90-100 पहुंच गई तो अलग बात है। लेकिन ये मामला शायद कूटनीति से सुलझ जाएगा। आज बाजार के पास थोड़े अच्छे संकेत भी हैं। एक्सेंचर का का गाइडेंस IT शेयरों के लिए पॉजिटिव है। बाजार में आज घबराने का नहीं, मौका खोजने का अवसर है।

बाजार: फिर बदली वीकेंड में दुनिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें