जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) 9,369.83 करोड़ के मार्केट कैप वाली एक मिडकैप कंपनी है, जो एफएमसीजी सेक्टर में कारोबार करती है। ब्रोकरेज फर्म चोला वेल्थ डायरेक्ट (Chola Wealth Direct) ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में कंपनी को 'BUY' रेटिंग दी है और इसे 1,821 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से 43% की दमदार तेजी आने का संकेत देता है। ब्रोकरेज ने कहा कि साल 2024 में कई नए उत्पादों की लॉन्चिंग, विज्ञापनों पर अधिक खर्च और बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन से कंपनी के मार्जिन में सुधार आने की उम्मीद है।
