Midcap Mantra: - फिलहाल बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप शेयरों की बात करें तो एमफैसिस, टोरेंट पावर, परसिस्टेंट सिस्टम्स, इंडियन होटल्स, कोफोर्ज और भारती हेक्साकॉम के शेयर में तेजी देखने को मिली। वहीं आईडीबीआई बैंक, पेटीएम, भारत डायनैमिक्स, ऑयल इंडिया, प्रेस्टीज एस्टेट्स और मैनकाइंड के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
