बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी मामूली नरमी के साथ 17700 के करीब कारोबार करता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट की रिकवरी नजर आई। मिडकैप शेयरों में रौनक दिख रही है। वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर के बाद 2% से ज्यादा चढ़ा। खबर है कि बैंक के CEO सुमंत कठपालिया को RBI से 3 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है। वहीं आज बाजार बंद होने से पहले आज 4 दिग्गज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को कमाई की टिप्स बताते हुए इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय दी। आज एक्सपर्ट्स ने एलएंडटी (L&T), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance), डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी।
JM Financial Services के राहुल शर्मा का सस्ता ऑप्शनः L&T
JM Financial Services के राहुल शर्मा ने कहा कि एलएंडटी के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल 32.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना नहीं भूलना चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से इंडसइंड बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1150 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1174 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Trading Strategist रुचित जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः PNB Housing Finance
रुचित जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 621 रुपये के खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 597 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक चढ़कर 650 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Geojit Financial Services के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Dalmia Bharat
Geojit Financial Services के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज डालमिया भारत के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 1828 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम अवधि में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )