भारतीय बाजारों में भी कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते दबाव नजर आ रहा है। निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 17650 के पास पहुंचा। जबकि आज Infosys, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank ने बाजार पर दबाव बनाया है। हालांकि ऐसे में भी मिडकैप सेगमेंट में आउटपरफॉर्मेंस नजर आ रही है। वहीं IT शेयरों में आज फिर से कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा नीचे लुढ़क गया। इंफोसिस, एलटीआई (LTI), माइंडट्री (MINDTREE), कोफोर्ज (COFORGE) के शेयर 1 परसेंट से ज्यादा फिसल गये। इसके अलावा रियलिटी, फार्मा, बैंक, फाइनेंस शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के साथ मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। उन्होंने एफएंडओ में शानदार कॉल्स बताये। इसके साथ ही एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17700, 17800 और 17900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700, 17600 और 17500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41200, 41300 और 41500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41200, 41100 और 41000 के स्तर पर नजर आये।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Siemens Future : खरीदें - 3275 रुपये, टारगेट - 3390 रुपये, स्टॉपलॉस - 3200 रुपये
Gail Future : खरीदें - 110 रुपये, टारगेट - 115 रुपये, स्टॉपलॉस - 109 रुपये
REC Future : खरीदें - 123 रुपये, टारगेट - 128 रुपये, स्टॉपलॉस - 121 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Cummins
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने कमिंस पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि कमिंस के मार्च की एक्सपायरी वाली 1640 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 51 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 66 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 42 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )