इंडसइंड बैंक के शेयर में दिखी करीब 4% की तेजी, क्यो आया स्टॉक में उछाल, क्या आपको करना चाहिए निवेश

INDUSIND BANK के शेयर में तेजी की वजह बताते हुए CNBC-TV18 की लता वेंकटेश ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बैंक के CEO सुमंत कठपालिया को 3 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सूत्रों के मुताबिक RBI से उनके 3 साल के एक्सटेंशन को मंजूरी मिल सकती है। लिहाजा आज इस खबर का असर बैंक के स्टॉक पर दिख रहा है

अपडेटेड Mar 08, 2023 पर 1:17 PM
INDUSIND BANK पर एनालिस्ट्स का कहना है कि सीईओ को 3 साल का एक्सटेंशन मिलने से स्टॉक की री-रेटिंग संभव है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) के शेयर में आज एक्शन दिख रहा है। एक समय ये तेजी दिखाते हुए दिन के उच्च स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि दोपहर 12.42 बजे करीब ये स्टॉक 3.71 प्रतिशत की तेजी दिखाते हुए या 41.55 रुपये ऊपर चढ़कर 1162.15 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। आज इंट्राडे में बैंकिंग स्टॉक ने 1167.55 रुपये का स्तर छुआ। जबकि 1105 रुपये का लो हिट किया। इस स्टॉक में आज दिख रहे एक्शन या तेजी की वजह बैंक के सीईओ के बारे में सूत्रों से मिल रही खबर है। दरअसल सूत्रों के हवाले से ये खबर मिल रही है कि इंडसइंड बैंक के CEO सुमंत कठपालिया (Sumant Kathpalia, CEO, IndusInd Bank) को 3 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है।

    इस खबर पर विस्तार से बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ CNBC-TV18 की लता वेंकटेश जुड़ीं। लता ने कहा कि बैंक के CEO सुमंत कठपालिया को 3 साल का एक्सटेंशन संभव है। उन्होंने कहा कि सूत्र बता रहे हैं कि RBI से उनके 3 साल के एक्सटेंशन को मंजूरी मिल सकती है। जिसका असर आज स्टॉक पर दिख रहा है।

    Today's top brokerages calls: बजाज ऑटो, मैक्स हेल्थ, ग्रासिम, सिप्ला, एलएंडटी पर ब्रोकर्स ने लगाया दांव


    लता वेंकटेश ने आगे कहा कि सुमंत कठपालिया का INDUSIND BANK के सीईओ के रूप में परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है। इस महीने 24 मार्च को सुमंत कठपालिया का कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन उनको बैंक के बोर्ड द्वारा एक्सटेंशन दिया गया है। बैंक के बोर्ड ने पिछले साल सितंबर में ही सुमंत कठपालिया के 3 साल के एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी थी।

    हालांकि अभी सुमंत कठपालिया के एक्सटेंशन को RBI से मंजूरी मिलनी बाकी है। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि आरबीआई द्वारा भी सुमंत कठपालिया के एक्सटेंशन को मंजूरी मिलना मुमकिन है। वहीं सुमंत कठपालिया के एक्सटेंशन को लेकर एनालिस्ट्स का मानना है कि इससे शेयर की री-रेटिंग संभव है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।