अदाणी समूह ने वक्त से पहले 7300 करोड़ रुपये से ज्यादा के गिरवी शेयर छुड़ाए हैं। ये शेयर लोन अप्रैल 2025 में मैच्योर होने वाले थे।इसके साथ ही ग्रुप ने 31 मार्च तक सभी गिरवी शेयर छुड़ाने का इरादा जताया। अजंता फार्मा का बोर्ड 10 मार्च को शेयर बायबैक पर विचार करेगा। वहीं नैटको फार्मा के बोर्ड की बायबैक पर आज बैठक होगी। इन शेयरों के अलावा ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर शामिल स्टॉक्स पर भी बाजारा का फोकस रहेगा। ब्रोकरेज फर्मों ने आज बजाज ऑटो (BAJAJ AUTO), मैक्स हेल्थ (MAX HEALTH), एलएंडटी (L&T ), सिप्ला (CIPLA) और ग्रासिम (GRASIM) पर अपनी निवेश सलाह दी है। जानते हैं किस स्टॉक पर किस ब्रोकरेज की क्या है सलाह
जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 4,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि वैल्युएशन से आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड के संकेत मिले हैं। EV पर जोर के चलते इस साल कंपनी के शेयर की री-रेटिंग की संभावना बढ़ी है। जबकि बेहतर मिक्स के चलते मार्जिन में सुधार संभव है। Q2 से एक्सपोर्ट में सुधार संभव है।
जेफरीज ने मैक्सहेल्थ पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की H1FY24 तक 500 नए बेड जोड़ने की योजना है। FY25 तक 1500 नए बेड जोड़ने की योजना है। मौजूदा ऑपरेशन के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।
मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,401 रुपये से बढ़ाकर 2,827 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कैपेक्स साइकल में मोमेंटम बढ़ता हुआ नजर आ रहा है
जेफरीज ने सिप्ला पर होल्ड रेटिंग दी है। इसके साथ ही उन्होने इसका टारगेट 1100 रुपये से घटाकर 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 1 महीने में 15 प्रतिशत की तेज गिरावट के बावजूद स्टॉक अभी भी बियर-केस वैल्यू से दूर है।
जेफरीज ने ग्रासिम पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसका टारगेट 2000 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )