सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई
POWER GRID CORPORATION पर एक कैप्टन ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि 4071 करोड़ रुपये के निवेश को कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दी है। 524 करोड़ रुपये का निवेश ईस्टर्न रीजन एक्सपांशन स्कीम में होगा। नवंबर 2025 तक इसका काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा 3,547 करोड़ रुपये का निवेश कुर्नूल विंड एनर्जी में होगा
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 08, 2023 पर 8:43 AM
TATA STEEL पर एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि डॉलर में मजबूती से इंटरनेशनल मार्केट में स्टील गिरा है लिहाजा शेयर में गिरावट की आशंका है
ब्याज दरों पर फेड चेयरमैन के बयान से कच्चे तेल में दबाव नजर आया। अनुमान से ज्यादा दरें रहने के फेड चेयरमैन के बयान के बाद ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट नरम दिखाई दे रहे हैं। कच्चे तेल का भाव 3% से ज्यादा फिसलकर 83 डॉलर के करीब पहुंच गया है। वहीं सोना भी 1% फिसल गया। फेड चेयरमैन के बयान का भारतीय बाजारों पर क्या असर होगा। इस पर नजरें रहेंगी। इसके अलावा तेल और गोल्ड शेयरों पर भी बाजार में फोकस दिखेगा। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए POWER GRID CORPORATION और TATA STEEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं स्टॉक्स के नाम
कंपनी के बोर्ड ने 4071 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी। ईस्टर्न रीजन एक्सपांशन स्कीम में 524 करोड़ रुपये निवेश होंगे। नवंबर 2025 तक कामकाज शुरू होने की उम्मीद है। कुर्नूल विंड एनर्जी में 3,547 करोड़ रुपये का निवेश होगा। कुर्नूल में ट्रांसमिशन सिस्टम नवंबर 2024 से शुरू होगा
2. NBCC (GREEN)
कंपनी को 3 राज्यों से 541 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और J&K से ऑर्डर मिले।
3. INDRAPRASTHA GAS (GREEN)
जेनेसिस गैस सॉल्यूशंस के साथ JV करार किया है। स्मार्ट मीटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए करार किया है। प्लांट पर 110 करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्लांट से सालाना 10 लाख स्मार्ट मीटर का उत्पादन होगा
4. ZEE ENTERTAINMENT (GREEN)
कंपनी ने IPRS के साथ करार किया। कंपनी के खिलाफ IPRS (इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी) दिवालिया याचिका को वापस लेगी
5. ALLCARGO LOGISTICS (GREEN)
कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में अतिरिक्त 39% हिस्सा खरीदेगी। कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिंक के पार्टनर से हिस्सेदारी खरीदेगी। डील 373 करोड़ रुपये में हो सकती है। डील के बाद कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक में 100% हिस्सा हुआ। नॉन-कोर कस्टम क्लीयरेंस में 61.13% हिस्सा 42 करोड़ रुपये में खरीदेगी
6. KRSNAA DIAGNOSTICS (GREEN)
जनवरी में मुंबई में 100 पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर शुरू किए हैं। BMC के डिस्पेंसरी, हॉस्पिटल में कलेक्शन सेंटर शुरू किए हैं। मुंबई के 100 पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर में कामकाज शुरु हुआ है
7. AJANTA PHARMA (GREEN)
10 मार्च को शेयर बायबैक पर बोर्ड विचार करेगा
8. STEL HOLDINGS (GREEN)
प्रोमोटर ने खुले बाजार से 3.7 लाख शेयर खरीदे हैं। प्रोमोटर की हिस्सेदारी 61.22% से बढ़कर 63.24% हुई
9. NATCO PHARMA (GREEN)
शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर आज बोर्ड विचार करेगा
10. SBI LIFE (GREEN)
अंतरिम डिविडेंड जारी करने पर आज कंपनी बोर्ड की बैठक होगी
डॉलर में मजबूती से इंटरनेशनल मार्केट में स्टील गिरा। स्टील का भाव 4250 CNY/टन के नीचे फिसला। डॉलर इंडेक्स 105.66 के स्तर तक पहुंचा। कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी शेयर में गिरावट की आशंका है
2-JSW STEEL (Red)
डॉलर में मजबूती से इंटरनेशनल मार्केट में स्टील गिरा। स्टील का भाव 4250 CNY/टन के नीचे फिसला। डॉलर इंडेक्स 105.66 के स्तर तक पहुंचा। कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी शेयर में गिरावट की आशंका है
3-JSPL (RED)
डॉलर में मजबूती से इंटरनेशनल मार्केट में स्टील गिरा। स्टील का भाव 4250 CNY/टन के नीचे फिसला। डॉलर इंडेक्स 105.66 के स्तर तक पहुंचा। कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी शेयर में गिरावट की आशंका है
4-SUN PHARMA (RED)
कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में गिरावट की आशंका है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती जारी, 105.66 के स्तर तक पहुंचा। US सरकार फार्मा प्रोडक्ट पर प्राइस कैप लगा सकती है
5-DR REDDY'S (RED)
कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में गिरावट की आशंका है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती जारी, 105.66 के स्तर तक पहुंचा। US सरकार फार्मा प्रोडक्ट पर प्राइस कैप लगा सकती है
6-DIVI'S LAB (RED)
कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर में गिरावट की आशंका है। डॉलर इंडेक्स में मजबूती जारी, 105.66 के स्तर तक पहुंचा। US सरकार फार्मा प्रोडक्ट पर प्राइस कैप लगा सकती है
7-AXIS BANK (RED)
अप्रैल में RBI भी दरें बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। 3 से 6 अप्रैल 2023 को RBI MPC की बैठक होगी
8-HDFC BANK (RED)
अप्रैल में RBI भी दरें बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। 3 से 6 अप्रैल 2023 को RBI MPC की बैठक होगी
9- TCS (GREEN)
शेयर में तेजी रहने की संभावना है
10-SHRIRAM FINANCE (GREEN)
श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस में BPEA EQT हिस्सेदारी खरीद सकती है। दिसंबर तक श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस का AUM 7,200 करोड़ रहा
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )