Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:निफ्टी 6 मार्च को डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा पॉजिटिव कैंडल बनाता दिखा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो ये पैटर्न 17800 के स्तर पर स्थित ओवरहेड रजिस्टेंस (तत्काल प्रतिरोध) के करीब से बिकवाली का दबाव आने की ओर संकेत करता है।अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तभी इसमें और तेजी की संभावना बनेगी
Trade setup:06 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 721.37 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 757.23 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup:6 मार्च को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। हालांकि ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफा वसूली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी 50 इंडेक्स 17800 के अपने दिन के हाई से करीब 90 अंक फिसलकर कर बंद हुआ और डेली चार्ट पर इसने शूटिंग स्टॉर पैटर्न बनाया। आमतौर पर इसको बाजार में सुस्ती लौटने का संकेत माना जाता है। लेकिन आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में इस पैटर्न की पुष्टि होने की जरूरत है। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 117 अंक बढ़कर 17712 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स दिन के हाई से 270 अंक फिसलने के बावजूद 415 अंक बढ़कर 60224 के स्तर पर बंद हुआ।
6 मार्च यानी पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तुलना में छोटे- मझोले शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.85 फीसदी और 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे। बता दें कि 7 मार्च 2023 को होली के मौके पर बाजार बंद था।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी 6 मार्च को डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटा पॉजिटिव कैंडल बनाता दिखा। टेक्निकल नजरिए से देखें तो ये पैटर्न 17800 के स्तर पर स्थित ओवरहेड रजिस्टेंस (तत्काल प्रतिरोध) के करीब से बिकवाली का दबाव आने की ओर संकेत करता है। अब अगर निफ्टी 17800 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तभी इसमें और तेजी की संभावना बनेगी। वहीं, अगर निफ्टी 17800 के नीचे बना रहता है तो फिर इसमें और कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है और अगली तेजी के पहले इसमें शॉर्ट टर्म में करेक्शन देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 17600 के स्तर पर पहला सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17679 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17649 और 17600 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17777 फिर 17807 और 17856 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 41269 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 41172 और 41015 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 41584 फिर 41682 और 41839 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17800 की स्ट्राइक पर 81.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 33.29 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 17500 की स्ट्राइक पर 81.04 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 43.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Hindustan Unilever, Bharti Airtel, HDFC, Nestle India और Can Fin Homes के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
68 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 68 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Mahanagar Gas,Gujarat Gas,Indraprastha Gas,Power Finance Corporation और ONGC के नाम शामिल हैं।
21 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 21 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें RBL Bank, Britannia Industries, Dixon Technologies, Atul और Jindal Steel & Power के नाम शामिल हैं।
26 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 26 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Ramco Cements, L&T Technology Services, Punjab National Bank, HDFC AMC और Dr Lal PathLabs के नाम शामिल हैं।
78 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 78 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Crompton Greaves Consumer Electricals, Whirlpool, PVR, Bajaj Finserv और Torrent Power के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
06 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 721.37 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 757.23 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
08 मार्च को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।