Get App

बाजार बंद होने से पहले इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी करने से थोड़े समय में होगाा जोरदार मुनाफा

IndusInd Bank के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1174 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। इंडसइंड बैंक के शेयर में 1240 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1150 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 08, 2023 पर 3:11 PM
बाजार बंद होने से पहले इन 4 स्टॉक्स में खरीदारी करने से थोड़े समय में होगाा जोरदार मुनाफा
Dalmia Bharat पर Geojit Financial Services के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा के रूप में खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें 1828 के स्तर पर खरीदारी करने से मध्यम अवधि में अच्छा मुनाफा मिलेगा

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। निफ्टी मामूली नरमी के साथ 17700 के करीब कारोबार करता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट की रिकवरी नजर आई। मिडकैप शेयरों में रौनक दिख रही है। वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर के बाद 2% से ज्यादा चढ़ा। खबर है कि बैंक के CEO सुमंत कठपालिया को RBI से 3 साल का एक्सटेंशन मिल सकता है। वहीं आज बाजार बंद होने से पहले आज 4 दिग्गज एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को कमाई की टिप्स बताते हुए इन चार स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय दी। आज एक्सपर्ट्स ने एलएंडटी (L&T), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance), डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी।

JM Financial Services के राहुल शर्मा का सस्ता ऑप्शनः L&T

JM Financial Services के राहुल शर्मा ने कहा कि एलएंडटी के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल 32.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना नहीं भूलना चाहिए।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः IndusInd Bank

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से इंडसइंड बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1150 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1174 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें