Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी का मूड, इन 4 शेयरों में हुई दिग्गजों ने दी बाईंग सलाह

Coal India पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 16 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 10:59 AM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में खरीदारी का मूड, इन 4 शेयरों में हुई दिग्गजों ने दी बाईंग सलाह
Chalet Hotels पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 547 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में खरीदारी का मूड देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। हालांकि बैंक निफ्टी और निफ्टी में ऊपरी स्तरों से थोड़ा दबाव देखने को मिला। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने कोल इंडिया पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने बीईएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने शैले होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coal India

सच्चितानंद उत्तेकर ने Coal India के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें सितंबर की एक्सपायरी वाली 240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 7.10 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 16 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः BEL Future

चंदन तापड़िया ने BEL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BEL में 142 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 149 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 137.50 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें