Buzzing Stocks for today are Hero MotoCorp, Eicher Motors, NMDC, Bandhan Bank- वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में सेंसेंक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा और निफ्टी 54 अंक बढ़ा। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी नजर आई। एनर्जी, FMCG और ऑटो शेयर में गिरावट देखने को मिली। एनएसई से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल गुरूवार को DII ने 2,664.98 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं FII ने 1,565.93 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। F&O सेगमेंट में FII ने 1 दिसंबर को इंडेक्स फ्यूचर में 526 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं इंडेक्स ऑप्शन में इन्होंने 8,089 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 941 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।
