Get App

Buzzing Stocks: आईनॉक्स विंड, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंजीनियर्स इंडियाऔर अन्य स्टॉक्स पर फोकस

Buzzing Stocks: JSW STEEL ने गोवा के 2 माइनिंग ब्लॉक्स के लिए बोली जीती है। आयरन ओर और माइनिंग ब्लॉक के लिए जीती बोली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2023 पर 11:10 AM
Buzzing Stocks: आईनॉक्स विंड, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंजीनियर्स इंडियाऔर अन्य स्टॉक्स पर फोकस
आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन

Buzzing Stocks: खबरों के दम पर आज कई शेयरों में एक्शन दिखेगा। शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज किसी न किसी कारण से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज बाजार की नजर कई शेयरों से जुड़े अपडेट्स पर भी होगी।

आज इन शेयरों में दिख सकता है सबसे ज्यादा एक्शन

TATA MOTORS:कंपनी ने JLR के ग्रोथ का रोडमैप सामने रखा है। 2024 में JLR का 28 Bn पाउंड आय का लक्ष्य है। जबकि JLR की 1 गाड़ी से मौजूदा आय 70000 पाउंड है। FY26 तक JLR से आय 30 Bn पाउंड का लक्ष्य रखा है। वहीं FY24 में 6% और FY26 में 10% मार्जिन लक्ष्य तय किया गया है। एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि जैगुआर के सभी ब्रांड को EV में बदलेंगे। 2025 तक सभी ब्रांड मॉडर्न EV बदले जाएंगे। सालाना JLR में सालाना 3 Bn पाउंड का निवेश करेंगे।

EIL: ONGC से कंपनी को 472 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें