HG Infra Engineering Shares: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 11 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 16 प्रतिशत तक उछलकर 584.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को 401.33 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई।
मध्य प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम मिला
कंपनी को यह ऑर्डर मध्य प्रदेश की अनूपपुर थर्मल एनर्जी से मिला है। इस परियोजना के तहत कंपनी को अनूपपुर में लगने वाले 2×800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम सौंपा गया है।
हाल ही में मिला था बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट
इससे पहले फरवरी महीने में भी HG इंफ्रा इंजीनियरिंग को एक बड़ा ऑर्डर मिला था। कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से 1,827.33 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) प्राप्त हुआ था। इन नए ऑर्डरों के चलते कंपनी की ऑर्डर बुक और भविष्य की आय को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
सुबह 10 बजे के करीब, HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयर 15.72 फीसदी की तेजी के साथ 567.65 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस शेयर का 52-वीक हाई 1,272.10 रुपये रहा है, जो इसने 20 मई 2025 को दर्ज किया था। फिलहाल यह शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर से लगभग 54 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। HG इंफ्रा इंजीनियरिंग का मौजूदा मार्केट कैप लगभग 3,650 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।