Stocks to BUY: HDFC और ICICI बैंक के शेयरों में 41% तक रिटर्न का अनुमान, CLSA ने लगाया बड़ा दांव

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने देश के दो बड़े प्राइवेट बैंकों के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें HDFC बैंक और ICICI बैंक शामिल हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले 12 महीनों में इन दोनों शेयरों में 41 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। CLSA ने HDFC बैंक और ICICI बैंक दोनों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखी है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 9:43 AM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: ब्रोकरेज ने HDFC बैंक के लिए 1,200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है

Stocks to BUY: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने देश के दो बड़े प्राइवेट बैंकों के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इनमें HDFC बैंक और ICICI बैंक शामिल हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले 12 महीनों में इन दोनों शेयरों में 41 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। CLSA ने HDFC बैंक और ICICI बैंक दोनों पर अपनी ‘आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखी है।

ब्रोकरेज ने HDFC बैंक के लिए 1,200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। वहीं ICICI बैंक के लिए 1,700 रुपये का टारगेट दिया गया है। यह टारगेट प्राइस मौजूदा बाजार भाव से HDFC बैंक के शेयर में लगभग 41 प्रतिशत और ICICI बैंक के शेयर में करीब 29 प्रतिशत तक की संभावित बढ़त का संकेत देता है।

इस साल शेयरों में आई गिरावट

बेहतर आउटलुक के बावजूद इस साल अब तक दोनों बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी गई है। HDFC बैंक और ICICI बैंक के शेयर 2026 की शुरुआत से अब तक लगभग 5 से 15 प्रतिशत तक फिसल चुके हैं।


हालांकि CLSA का मानना है कि निवेशकों की चिंताएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और आने वाले समय में इन शेयरों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

HDFC बैंक के लिए बेहतर ग्रोथ की उम्मीद

ब्रोकरेज के अनुसार HDFC बैंक के मामले में निवेशकों ने हाल के समय में बैंक के लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता दिखाई है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक अब इस मापदंड पर पहले की तरह ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है।

CLSA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच HDFC बैंक का कोर प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट लगभग 18 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़ सकता है। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 से 2026 के बीच यह ग्रोथ रेट लगभग 12 प्रतिशत रहने का अनुमान था। ब्रोकरेज का कहना है कि बेहतर अर्निंग्स संभावनाओं के कारण इस शेयर का वैल्यूएशन दोबारा बढ़ सकता है।

फिलहाल HDFC बैंक का शेयर लगभग अपने प्राइस-टू-बुक वैल्यू के 1.8 गुना और एक-साल फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो के लगभग 13 गुना पर कारोबार कर रहा है।

ICICI बैंक में रिटेल लोन ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद

ICICI बैंक के बारे में CLSA का कहना है कि बैंक के रिटेल लोन पोर्टफोलियो में आने वाले समय में तेजी आ सकती है। वर्तमान में रिटेल लोन ग्रोथ लगभग 7 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ रही है, जिसमें आगे सुधार की संभावना है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि पिछले दो तिमाहियों में बैंक का नेट स्लिपेज रेशियो काफी मजबूत रहा है, लेकिन निवेशकों ने इस पहलू को ज्यादा महत्व नहीं दिया है। इससे वित्त वर्ष 2027 में क्रेडिट लागत अनुमान से कम रह सकती है।

ICICI बैंक का शेयर फिलहाल अपने प्राइस-टू-बुक वैल्यू के लगभग 2 गुना और एक-साल के फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो के करीब 14 गुना पर ट्रेड कर रहा है।

दूसरे एनालिस्ट्स की राय

HDFC बैंक को कवर करने वाले 47 एनालिस्ट्स में से 45 ने इस शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग दी है, जबकि दो ने ‘होल्ड’ की सलाह दी है। वहीं ICICI बैंक को कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 48 ने इसे ‘बाय’ रेटिंग दी है और केवल दो एनालिस्ट्स ने ‘होल्ड’ की सिफारिश की है।

शेयरों का हाल

मंगलवार के कारोबार में HDFC बैंक का शेयर 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 849 रुपये पर बंद हुआ। वहीं ICICI बैंक का शेयर 2.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,312.80 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें- Jal Jeevan Mission के विस्तार को मंजूरी, इन स्टॉक्स की बल्ले-बल्ले, आपके पास है?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।