Get App

Buzzing Stocks: इंफ्रा कंपनी के शेयर में 16% की तूफानी तेजी, मिला ₹401 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

HG Infra Engineering Shares: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 11 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 16 प्रतिशत तक उछलकर 584.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को 401.33 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 10:31 AM
Buzzing Stocks: इंफ्रा कंपनी के शेयर में 16% की तूफानी तेजी, मिला ₹401 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
HG Infra Engineering Shares: फिलहाल यह शेयर अपने 52-वीक हाई से लगभग 54 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है

HG Infra Engineering Shares: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी HG इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 11 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 16 प्रतिशत तक उछलकर 584.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी को 401.33 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई।

मध्य प्रदेश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम मिला

कंपनी को यह ऑर्डर मध्य प्रदेश की अनूपपुर थर्मल एनर्जी से मिला है। इस परियोजना के तहत कंपनी को अनूपपुर में लगने वाले 2×800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम सौंपा गया है।

इस परियोजना में सिविल कार्य जैसे अर्थवर्क, पुलों का निर्माण और स्टेशन भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा P-way (रेलवे ट्रैक से जुड़े कार्य) का विकास भी कंपनी करेगी। कंपनी के अनुसार इस परियोजना को पूरा करने की समयसीमा 18 महीने तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें