Buzzing Stocks : हिंदुस्तान कॉपर 7% उछाल के साथ बना आज का हीरो, जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE को लगा तगड़ा झटका

Buzzing Stocks : हिंदुस्तान कॉपर 7 परसेंट की उछाल के साथ आज का हीरो बना। वहीं, आज कैपिटल मार्केट शेयरों में जोरदार रिकवरी रही, लेकिन जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE में कमजोरी दिखी । इसी तरह नतीजों के बाद आज सुबह से जैगल प्रीपेड का शेयर 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर चला गया

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 3:39 PM
Buzzing Stocks:नतीजों के बाद आज सुबह से जैगल प्रीपेड का शेयर 20% के लोअर सर्किट पर रहा। कंपनी के Q1 नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए हैं

Buzzing Stocks : मेटल शेयरों में आज जोरदार तेजी दिख रही है। खासकर कॉपर से जुड़े शेयरों में खास रौनक है। हिंदुस्तान कॉपर 7 परसेंट की उछाल के साथ आज का हीरो बना हुआ है। वहीं, आज कैपिटल मार्केट शेयरों में जोरदार रिकवरी है, लेकिन जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE में कमजोरी दिख रही है। इसी तरह नतीजों के बाद आज सुबह से जैगल प्रीपेड का शेयर 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर है। बाजार को कंपनी के Q1 नतीजों पसंद नहीं आए हैं। जिससे इस शेयर में भारी बिकवाली आई है।

हिंद कॉपर क्यों चमका?

इंटरनेशनल कॉपर कीमतों में तेज उछाल से कंपनी के सपोर्ट मिला है। चीन में कॉपर प्रोडक्शन पर दबाव है। कच्चे माल की कमी से चीन का आउटपुट घटने की आशंका है। अगस्त में रिफाइंड कॉपर आउटपुट 1.05 MT रह सकता है। अगस्त चीन का आउटपुट 2.83% घटने का अनुमान है। जुलाई में आउटपुट 3.18% घटकर 1.05 करोड़ टन रहा है। LME कॉपर का फ्रंट-मंथ स्प्रेड 370 डॉलर प्रति टन प्रीमियम पर है। 2021 की सप्लाई संकट के बाद सबसे बड़ा वन-मंथ प्रीमियम है। LME कॉपर स्टॉक 42 दिन से लगातार घट रहा है। 2014 के बाद कॉपर स्टॉक में सबसे बड़ी गिरावट आई है। स्टॉक कम होने से कॉपर की सप्लाई घटने के संकेत हैं।


हिंद कॉपर पर फोकस

यह भारत की फुली इंटीग्रेटेड कॉपर कंपनी है। इसका प्रोडक्शन 4 MT से बढ़ाकर 12 MT करने का प्लान है। FY27 में 600 करोड़ रुपए कैपेक्स का प्लान है। वहीं, FY28 में 1000 करोड़ रुपए कैपेक्स की योजना है। Q1 में मार्जिन 41% से बढ़कर 54% हो गया है। Q1 PAT (कर बाद मुनाफा) 134 करोड़ से बढ़कर 353 करोड़ रुपए रहा है।

BSE में कमजोरी

आज कैपिटल मार्केट शेयरों में जोरदार रिकवरी है, लेकिन जेफरीज के डाउनग्रेड के बाद BSE में कमजोरी दिख रही है। शेयर में लागातार चौथे दिन गिरावट जारी है। आखिर ब्रोकरेज की रिपोर्ट में ऐसा क्या कहा गया है, जिससे शेयर पर दबाव आया है,आइए इस पर डालते हैं एक नजर।

BSE: जेफरीज का डाउनग्रेड

जेफरीज ने इस स्टॉक पर अपनी रेटिंग होल्ड से घटाकर अंडरपरफार्म कर दी है और लक्ष्य 3520 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 2940 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। करीब 16% डाउनसाइड का अनुमान है। FY27-29 EPS अनुमान में 5-12% कटौती की गई है। सबसे बड़ी चिंता डोमेस्टिक प्रॉप ट्रेडर्स से कमाई पर दबाव से है। डोमेस्टिक प्रॉप ट्रेडर्स करीब 50% नोशनल टर्नओवर देते हैं। STT बढ़ने से भी दबाव है। RBI के बैंक गारंटी नियम भी निगेटिव हैं। अगस्त में ऑप्शन ADT, जुलाई से 12% कम रहे हैं। T+0/T+1 को छोड़कर मार्केट शेयर बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

फिर भी स्टॉक पर बाजार पूरी तरह निगेटिव नहीं है, 18 में 11 की BUY की राय है। ब्लूमबर्ग का एवरेज टारगेट 4014 रुपए प्रति शेयर, जेफरीज के 2940 रुपए के टारगेट से काफी ऊपर है।

Trading Plan:कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

जैगल प्रीपेड का शेयर 20% के लोअर सर्किट पर

नतीजों के बाद आज सुबह से जैगल प्रीपेड का शेयर 20% के लोअर सर्किट पर है। कंपनी के Q1 नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए हैं। जैगल प्रीपेड के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह शेयर 5 दिन में 22 फीसदी, 1 महीने में 23 फीसदी, 6 महीने में 38 फीसदी और 1 साल में 61 फीसदी टूटा है।

जैगल प्रीपेड: गाइडेंस

PROPEL रेवेन्यू 42.5% बढ़ा है। DICE कॉन्ट्रैक्ट से Q2 में रेवेन्यू बढ़ने का अनुमान है। FY27 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस बरकरार रखा है। FY27 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ 25-30% मुमकिन है। FY27 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ करीब 40% संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।