Trading Plan:कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Trading Plan :आज मेटल शेयर चमके हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर की कीमतों में उछाल से हिंदुस्तान कॉपर चमका है। यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछला है। साथ ही नाल्को, हिंडाल्को और हिंद जिंक में भी जोरदार तेजी आई है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जोरदार एक्शन है

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 3:29 PM
Trading Plan:अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में रेंज को ही ट्रेड करें। अभी निफ्टी के पास ट्रिगर्स नहीं हैं। ना ही 24,200-24,250 टूट रहे हैं, ना ही ऊपर की तरफ 24,450-24,500। इसी रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करें

Trading Plan : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 125 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24350 के पास आ गया है। RIL, एक्सिस बैंक, HDFC BANK और रिलायंस ने जोश भरा है। बैंक निफ्टी में भी 500 प्वाइंट से ज्यादा का सुधार देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक लौटी है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX फ्लैट कारोबार कर रहा है। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। रियल्टी इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। 5 फीसदी उछाल के साथ ओबेरॉय रियल्टी वायदा के टॉप गेनर में शुमार है। साथ ही डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी रौनक है। लेकिन IT, FMCG और सरकारी बैंकों में दबाव देखने को मिल रहा है।

आज मेटल शेयर चमके हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर की कीमतों में उछाल से हिंदुस्तान कॉपर चमका है। यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछला है। साथ ही नाल्को, हिंडाल्को और हिंद जिंक में भी जोरदार तेजी आई है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जोरदार एक्शन है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब 0.75 फीसदी उछला है। मोतीलाल ओसवाल 6 फीसदी चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं, GROWW, नुवामा और एंजेल वन 2-3 फीसदी भागे हैं।

कमजोर नतीजों के बाद ZAGGLE प्रीपेड का शेयर टूटा है। यह शेयर 20 फीसदी के लोअर सर्किट पर है। यह अपने IPO भाव के नीचे आ गया है। साथ ही SCHNEIDER और NMDC स्टील 7-13 फीसदी तक फिसले हैं। उधर रिजल्ट के बाद पूर्वांकरा में जोश है। यह शेयर 5 फीसदी उछला है।


इस बीच मोतीलाल ओसवाल ने पहली तिमाही पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Q1 में Nifty 50 का मुनाफा 10 तिमाहियों के रिकॉर्ड स्तर पर रहा है। ONGC, RIL, हिंडाल्को, JSW और एयरटेल ग्रोथ ड्राइवर बने हैं। लार्ज, मिड और स्मॉलकैप तीनों सेगमेंट में अनुमान से अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। मेटल, फाइनेंशियल, ऑयल एंड गैस ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है।

बाजार: नहीं टूटा दायरा

ऐसे में बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज भी बाजार ने दायरे को नहीं तोड़ा। आज भी बाजार ने लोअर लो बनाया। लगातार तीसरे दिन लोअर लो, लोअर हाई बना है। लेकिन बाजार निचले स्तरों से सुधरा है। RIL, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक ने जोश भरा है। निफ्टी बैंक के दम पर बाजार में रिकवरी आई है। नीचे से निफ्टी 130 और निफ्टी बैंक 550 अंक सुधरा है। मिडकैप, स्मॉलकैप में भी नीचे से जोरदार रिकवरी आई है।

बाजार फिर वही कहानी

आज लेवल बेस्ड ट्रेडिंग ने काम किया है। बाजार ने फिर लेवल बेस्ड ट्रेड्स का सम्मान किया है। पहले 24,450 के SL से शॉर्ट ट्रेड चली। फिर 24,250 के Buy Zone से अच्छी रिकवरी ट्रेड मिली। Buy ट्रेड में भी 24,200 का SL नहीं लगा। IT शेयरों में मंदी, मेटल शेयरों में अच्छी तेजी रही। Adv/Dec पहले से सुधरा और अब 1:1 पर है। इंडिया VIX भी फ्लैट है।

बाजार: अब क्या?

बाजार में रेंज को ही ट्रेड करें। अभी निफ्टी के पास ट्रिगर्स नहीं हैं। ना ही 24,200-24,250 टूट रहे हैं, ना ही ऊपर की तरफ 24,450-24,500। इसी रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करें। अभी स्टॉक स्पेसिफिक मौके भी कम हो रहे हैं।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,200-24,250 पर सपोर्ट और 24,450-24,500 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,000-57,200 पर सपोर्ट और 57,800-58,000 पर रेजिस्टेंस है।

 

कल के लिए रणनीति

बाजार ने आज फिर रेंज का सम्मान किया। दिक्कत ये कि बाजार में ट्रिगर्स नहीं हैं। ऐसे में इंट्राडे रहें और रेंज को ट्रेड करें। बेसिक रेंज 24,200-24,500 है। बैंक निफ्टी 57,200 पर Buy है और 57,800 पर Sell है।

 

MOFSL Q1 Earnings Report : कॉरपोरेट अर्निंग्स ने किया सरप्राइज, मेटल बना जीरो से हीरो, जानिए किसने किया निराश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।