Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 11 जुलाई को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 40 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में पावर ग्रिड से लेकर आरती इंडस्ट्रीज और जायडस लाइफसाइंसेज तक शामिल हैं।
