Get App

Buzzing Stocks: पीबी फिनटेक, M&M फाइनेंशियल सर्विसेज, एनडीटीवी और अन्य स्टॉक्स पर आज रहेगा फोकस

बाजार में किन स्टॉक्स पर आज फोकस रहेगा। आज कौन से स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से PB Fintech, Bank of India, Inox Green Energy Services, Rama Steel Tubes, NDTV स्टॉक्स यहां पर दिये गये हैं। इन पर आपको नजरें क्यों बनाये रखनी चाहिए इस पर यहां पर प्रकाश डाला गया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 10:08 AM
Buzzing Stocks: पीबी फिनटेक, M&M फाइनेंशियल सर्विसेज, एनडीटीवी और अन्य स्टॉक्स पर आज रहेगा फोकस
Rama Steel Tubes कंपनी को 6.7 करोड़ रुपये के दो नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर मुख्य रूप से पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम से मिले हैं

Stocks to Watch: शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता रिकॉर्ड रन का एक सप्ताह रहा। वहीं पिछले महीने यानी कि नवंबर में 200 से ज्यादा स्मॉलकैप्स शेयरों में 10 से 90 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। वहीं 2 दिसंबर को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते के लिए सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 62,868.5 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 183.35 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 18,696 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को ऑटो, एनर्जी, FMCG में बिकवाली नजर आई। IT, इंफ्रा, फॉर्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला था। वहीं आज बाजार में PB Fintech M and M Financial Services NDTV जैसे स्टॉक्स पर फोकस रहेगा। इन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से कुछ और स्टॉक्स यहां पर दिये जा रहे हैं। इन पर आपको नजरें बनाये रखनी चाहिए।

सोसाइटी जनरल (Societe Generale) ने पीबी फिनटेक में 26 लाख शेयर खरीदे और मॉर्गन स्टेनली मॉरीशस कंपनी ने 456.4 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 27.3 लाख शेयर खरीदे।

Bank of India

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने सात निवेशकों को बेसल-III कॉम्प्लियांट एडिशन टियर-I बॉन्ड आवंटित करके 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें