Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि कल कैसी रही थी बाजार की चाल । 24 नवंबर को मंथली एक्सपायरी वाले दिन घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे थे। अच्छे ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला था। FOMC के मिनट के बाद वोलैटिलिटी में लगातार आ रही कमी ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया है।
कल के बुल रन में सभी सेक्टरों की भागीदारी रही। हालांकि दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शोयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। Sensex 762 अंकों की तेजी लेकर 62273 के स्तर पर बंद हुआ तो Nifty 217 अंकों की बढ़त के साथ 18484 के स्तर पर बंद हुआ।
कंपनी को Biocon Biologics ने 2,205 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं।
कंपनी की मंडीदीप यूनिट-1 को US FDA से 8 आपत्तियां मिली हैं 14 से 23 नवंबर के बीच US FDA ने इस यूनिट की जांच की थी।
कंपनी को UTI AMC में हिस्सा बेचने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। PNB को 15.22% हिस्सा बेचने की मंजूरी मिल गई है।
कंपनी ने तिरुवनन्तपुरम में 12 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स खोला है।
IIM रायपुर और Society For HR Management के साथ कंपनी का करार हुआ है। ऑनलाइन MBA लॉन्च करने के लिए कंपनी ने ये करार किया है ।
कंपनी Ethan Energy में 26% हिस्सा खरीदी है। कंपनी ने ये हिस्सेदारी 52.70 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदी है।
फोकस में Nykaa और Easy My Trip Planner
Nykaa और Easy My Trip Planners के बोनस पर बाजार नियामक सेबी की नजर। Moneycontrol को सूत्रों के हवाले से इस बारे में जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बोनस और स्प्लिट शेयर अलॉटमेंट को लेकर सेबी सख्त कदम उठा सकती है. शेयर अलॉटमेंट के नियमों में सेबी बदलाव कर सकता है। एक्स-डेट के 15 दिनों में शेयर क्रेडिट करना जरूरी हो सकता है।
KIOCL ने मैंगलोर के पैलेट प्लांट में कामकाज शुरू किया है।
ओरिएंटल होटल्स के CFO Sreyas Arumbakkam ने इस्तीफा दिया है।
ONGC ने IOC के साथ करार किया है। घरेलू फील्ड्स डिस्कवरी और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए करार किया है।
29 नवंबर को बोर्ड फंड जुटाने पर विचार करेगा । FY23 में इंफ्रा बॉन्ड्स के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार करेगा।