Closing Bell- वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी बंद हुए सपाट, रियल्टी शेयरों में दिखी खरीदारी - share market live sensex nifty nse bse pnb biocon tube investments novmber 25 live news | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

NOVEMBER 25, 2022/ 3:47 PM

Closing Bell- वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी बंद हुए सपाट, रियल्टी शेयरों में दिखी खरीदारी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 20.96 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.65 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 18512.75 के स्तर पर बंद हुआ

Story continues below Advertisement

 

Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऊपरी स्तर से 350 प्वाइंट्स से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है। उतार-चढ़ाव के बाद बाजार फ्लैट बंद है। रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि पावर, बैंकिंग शेयरों में हल्की बिकवाली रही। स्मॉलकैप, मिडकैप शेयरों में खरीदारी रही। रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 81.69 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के

Closing Bell- वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी बंद हुए सपाट, रियल्टी शेयरों में दिखी खरीदारी Stock Market Today Live
NOVEMBER 25, 20223:39 PM IST

Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऊपरी स्तर से 350 प्वाइंट्स से ज्यादा गिरकर बंद हुआ है। उतार-चढ़ाव के बाद बाजार फ्लैट बंद है। रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। जबकि पावर, बैंकिंग शेयरों में हल्की बिकवाली रही। स्मॉलकैप, मिडकैप शेयरों में खरीदारी रही। रुपया 6 पैसे कमजोर होकर 81.69 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 20.96 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 28.65 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 18512.75 के स्तर पर बंद हुआ।

NOVEMBER 25, 20223:10 PM IST

Yes Bank Account Holder Alert: यस बैंक के ग्राहकों के लिए अहम खबर है। यस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक मैसेज जारी किया है। ये मैसेज येस बैंक के SMS बैलेंस अलर्ट सुविधा को लेकर है। यस बैंक ने कहा कि वह SMS के माध्यम से दी जाने वाल बैलेस अलर्ट सर्विस को बंद कर रहा है। यदि आपको किसी पैकेज के तहत बैलेंस अलर्ट की SMS सर्विस मिल रही है तो वह भी 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी। हालांकि, अगर आपके सब्सिक्रिशन का समय बचा है तो तब तक के लिए आपको SMS सर्विस मिलेगी। यस बैंक ने कहा कि ग्राहक बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं जैसे यस मोबाइल, यस ऑनलाइन, यस रोबोट आदि का इस्तेमाल कर अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक SMS सर्विस कस्टमाइज कर सकते हैं।। आप SMS सर्विस के लिए रजिस्टर, बदलाव कर सकते हैं।

NOVEMBER 25, 20222:53 PM IST

Sensex@62000: बीते एक साल में किन शेयरों ने किया मालामाल, किसने डुबाए निवेशकों के पैसे

Indian Stock Markets के लिए 24 नवंबर का दिन खास रहा। मार्केट के प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इससे पहले सेंसेक्स 19 अक्टूबर, 2021 को 62,245 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। Sensex को फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में करीब 13 महीने का समय लगा। 24 नवंबर को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 62,412 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कारोबार के अंत में यह 62,204 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स को अपने पहले के पीक से हुए लॉस की भरपाई करने में करीब 5 महीने का समय लगा। 17 जून, 2022 को यह 50,921 अंक पर आ गया था। बढ़ते इनफ्लेशन, इंटरेस्ट रेट बढ़ने, मंदी की आशंका और जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से दुनियाभर के फाइनेंशियल मार्केट्स में गिरावट आई थी। इसके बाद विदेशी निवेशकों ने इंडियन मार्केट्स में बिकवाली शुरू कर दी थी। हालांकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने खरीदारी कर बाजार को बड़ी गिरावट से बचा लिया।

NOVEMBER 25, 20222:34 PM IST

Coal India, हिंदुस्तान जिंक और RCF में 5-10% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में सरकार: रिपोर्ट

भारत सरकार कोल इंडिया (Coal India), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा फिस्कल ईयर की आखिरी तिमाही में केंद्र इन सरकारी कंपनियों में कुछ हिस्सेदारी बेचकर अपनी इनकम बढ़ा सकती है। फिलहाल शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है जिसकी वजह से सरकार स्टेक सेल के बारे में सोच रही है।

सरकार इन कंपनियों में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वैल्यू पर अगर सरकार 5% भी शेयर बेचती है तो 16,500 करोड़ रुपए यानि 2 अरब डॉलर जुटा सकती है।

हालांकि मनीकंट्रोल स्वतंत्र तौर पर इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं करता है। वैसे मनीकंट्रोल ने इस साल मई में यह खबर दी थी कि Hindustan Zinc में हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है।

NOVEMBER 25, 20222:16 PM IST

Zomato, Nykaa और Paytm समेत इन 6 कंपनियों ने डुबोए 2 लाख करोड़, निवेशकों को एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

नए दौर की छह कंपनियों ने निवेशकों का भारी घाटा कराया है। लिस्टिंग के बाद से अब तक जोमैटो (Zomato), नायका (Nykaa) और पेटीएम (Paytm) जैसी छह दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों की दो लाख करोड़ रुपये से अधिक पूंजी घटा दी है। इन छह कंपनियों में सबसे अधिक पूंजी पेटीएम घटाई है। लिस्टिंग के बाद से इसका मार्केट कैप अब तक 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक गिर चुका है। इसके अलावा नायका (Nykaa), डेल्हीवरी (Delhivery), पॉलिसीबाजार (Policybazar), जोमैटो (Zomato) और कारट्रेड टेक (CarTrade Tech) के भी मार्कैट कैप में लिस्टिंग के बाद से भारी गिरावट आई है। कुल मिलाकर इन छह कंपनियों का मार्केट 2.13 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है।

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस के मार्केट कैप में सबसे अधिक गिरावट रही और इसका मार्केट कैप 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक गिरा है। इश्यू प्राइस के मुकाबले इसके शेयर 65 फीसदी गिर चुके हैं। पेटीएम के बाद सबसे अधिक नुकसान ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स ब्रांड नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसन ई-कॉमर्स को झेलना पड़ा। इसका मार्केट कैप लिस्टिंग के बाद से 51.47 हजार करोड़ रुपये घटा है और शेयर करीब 50 फीसदी फिसल गए हैं।

NOVEMBER 25, 20221:59 PM IST

Share Market Live - नए हाई के बाद सेंसेक्स, निफ्टी बैंक में हल्की मुनाफावसूली हावी हुई। ऊपर से निफ्टी बैंक करीब 350 अंक फिसला है लेकिन निफ्टी में आज कंसोलिडेशन के मोड में नजर आ रहा है। इंडेक्स 18500 के पास सिर्फ 100 अंकों में घूम रहा है। मिडकैप में सबसे ज्यादा एक्शन, इंडेक्स करीब 1 परसेंट उछला है। पंजाब नेशनल बैंक में 6 परसेंट की तेजी आई है। शेयर 50 रुपये के पार निकला है। UTI AMC में हिस्सा बेचने की खबर से जोश बढ़ा है। उधर अशोका होटल के वैल्युएशन 7400 करोड़ लगने से ITDC में उछाल देखने को मिल रहा है और शेयर 16 परसेंट दौड़ा है।

सरकारी बैंकों के साथ NBFC's में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। L&T FIN HOLDING, PFC और REC के शेयर 5 परसेंट से ज्यादा भागे है। ALL TIME पहुंचने के लिए शेयरों के बीच रेस लगी है। L&T, Escorts Kubota, IRFC और RVNL के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे है। रियल्टी, एनर्जी ऑटो और फार्मा शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

NOVEMBER 25, 20221:48 PM IST


आगे भी जारी रहेगा भारत का आउटपरफार्मेंस, बैंकिंग और डिफेंस शेयरों में है दम: दिनशॉ ईरानी


सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Helios India के CEO दिनशॉ ईरानी ने बातचीत करते हुए कहा कि मार्केट की रैली में अभी तक मिडकैप ने उतना भागीदारी नहीं की है जितना करनी चाहिए। इस पूरे एक-डेढ़ महीने की रैली के आप कैसे देखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए दिनशॉ ईरानी ने कहा कि आमतौर पर बाजार में किसी भी रैली में पहले लार्जकैप ही आगे बढ़ते हैं। उसके बाद इस तेजी में मिडकैप और स्मॉलकैप शामिल होते हैं। लेकिन आपको ये ध्यान में रखना चाहिए की इंडिया पहले से काफी आउटपरफार्म कर चुका है। अब अगर भारतीय बाजारों को वर्तमान स्तरों से तेजी दिखानी है तो दुनिया के बाजार स्टेबल होने चाहिए। लेकिन इतना साफ है कि भले ही बीच में थोड़ा ठहराव आए लेकिन आगे भारत का आउटपरफार्मेंस जारी रहेगा। 4-5 साल में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ अच्छी रहेगी।

NOVEMBER 25, 20221:17 PM IST

2 दिनों की गिरावट के बाद क्रूड की कीमतों में आया उछाल, इन वजहों ने भरा जोश

2 दिनों की गिरावट के बाद कच्चा तेल चढ़ा है। $83.90 तक गिरने के बाद ब्रेंट फिर $85 के ऊपर आया है। 24 नवंबर को ब्रेंट $83.90 तक लुढ़का था जबकि WTI का भाव $78 के पार निकला। वहीं 24 नवंबर को WTI $76.92 तक गिरा था । इस बीच MCX पर क्रूड 6500 के करीब कारोबार कर रहा है। डॉलर में कमजोरी से क्रूड की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स कमजोर होकर 106 के नीचे आया है। बता दें कि डॉलर इंडेक्स मध्य अगस्त के बाद निचले स्तर पर आया है। US बॉन्ड यील्ड में कमजोरी से भी कच्चे तेल की कीमतें चढ़ी है। वहीं 10 साल का US बॉन्ड यील्ड 3.6% तक पहुंचा
10 साल का US बॉन्ड यील्ड 7 हफ्तों के नीचे पहुंचा है।

NOVEMBER 25, 202212:46 PM IST

GEPL Capital के विज्ञान सावंत की आज की तीन टॉप शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

Kirloskar Ferrous Industries: Buy | LTP: Rs 319.8 | इस स्टॉक में 290 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 380 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Fertilizers and Chemicals Travancore: Buy | LTP: Rs 146.50 | इस स्टॉक में 135 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 170 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Rashtriya Chemicals and Fertilisers: Buy | LTP: Rs 122 | इस स्टॉक में 105 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 160 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 31 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

NOVEMBER 25, 202212:39 PM IST

दिसंबर में निफ्टी पार कर सकता है 18950 का स्तर, FMCG और फार्मा शेयरों से रहें दूर: गौतम शाह


गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च (Goldilocks Premium Research) के संस्थापक और मुख्य रणनीतिकार गौतम शाह (Gautam Shah) के मुताबिक दिसंबर के महीने में निफ्टी 50 इंडेक्स के 18950 के स्तर को पार कर सकता है। ये निफ्टी के लिए एक नया रिकॉर्ड हाई होगा। CNBC-TV18 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा "बहुत जल्दी ही निफ्टी आपको 18600 का स्तर पार करता दिखेगा जो इसका लाइफ टाइम हाई है। इसके बाद निफ्टी हमें 18950 की तरफ जाता दिखेगा। मैं बाजार को लेकर मैं हमेशा की तरह बुलिश हूं"।

गौतम शाह भारतीय बाजार को लेकर काफी ज्यादा बुलिश रहे हैं। उनका मानना है कि बाजार में आने वाली हर गिरावट खरीदारी का मौका है। उन्होंने इस बातचीत में आग कहा कि निफ्टी बैंक इंडेक्स में तेजी के संकेत कायम हैं। उसमें थकान के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। बता दें कि 24 नवंबर के कारोबारी सत्र में निफ्टी 18484 के स्तर पर बंद हुआ था। अब यह 18604 के अपने ऑल टाइम हाई से बहुत ही करीब नजर आ रहा है।

NOVEMBER 25, 202212:03 PM IST

महंगाई में आटा गीला: एक साल में 15% महंगा हुआ गेहूं, 23% बढ़ी आटे की कीमत

wheat and wheat flour price hike- गेहूं और आटे के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं । पिछले 1 महीने में गेहूं के दामों में 5 फीसदी तो आटे के दामों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जानकार मानते हैं कि नई फसल आने तक यह बढ़ोतरी जारी रह सकती है। बता दें कि पिछले 1 साल में गेहूं की कीमते 15 फीसदी महंगी हुई है जबकि आटे के दाम में 23 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि सरकार का कहना है कि उनकी नजर गेहूं की कीमतों पर बनी हुई और सरकार गेहूं की कीमतों में तेजी की समीक्षा करेंगी।

NOVEMBER 25, 202211:51 AM IST

Share Market live- दिसंबर सीरीज के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी बैंक ने फिर शिखर बनाया है। निफ्टी में कंसॉलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। 18450 के ऊपर टिका है । मिडकैप में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल सकता है। इंडेक्स पौने परसेंट उछला है। वहीं सरकारी बैंकिंग शेयरों का जलवा अभी भी बरकरार है। PSU NIFTY INDEX में लगातार 9वें दिन तेजी देखने को मिल रही है। PNB 7 परसेंट भागा है और इस हफ्ते UCO बैंक ने 32 परसेंट की जोरदार छलांग लगाई है। ALL TIME पहुंचने के लिए शेयरों के बीच रेस लगी है। रिकॉर्ड हाई पर Escorts Kubota, IRFC और RVNL के शेयर पहुंचे है। रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

NOVEMBER 25, 202211:43 AM IST

एक्सपर्ट्स की सुझाए स्टॉक्स की एक नजर।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

HCL Tech (Fut)- प्रकाश गाबा ने HCL Techमें खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1120 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1150 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद

Birlasoft- मानस जयसवाल ने Birlasoft में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 286 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 310 रुपये के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की जा सकती है।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते की पसंद

LTI (Fut)- राजेश सातपुते ने LTI में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 4870 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 5150 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की पसंद

HDFC- राजेश सातपुते ने HDFC में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2655 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2760 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।


आशीष बहेती की पसंद

HDFC Bank- राजेश सातपुते ने HDFC में लॉन्ग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1600 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1680 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

NOVEMBER 25, 202211:27 AM IST

Paytm Share Price: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम (Paytm) की मालिक वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयर आज तक इश्यू प्राइस तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस साल यह करीब 65 फीसदी टूट चुका है। इसके बावजूद विदेशी ब्रोकरेज सिटी (Citi) ने इस पर दांव लगाया है। लगातार चौथे दिन गुरुवार को पेटीएम के शेयरों ने रिकॉर्ड लो बनाया लेकिन इसके बावजूद सिटी के एनालिस्ट्स का मानना है कि यह 1055 रुपये के भाव (Paytm Share Price) तक पहुंच सकता है जो मौजूदा भाव से करीब 125 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर बीएसई पर आज 25 नवंबर को अभी 469.30 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहे हैं।

सिटी के मुताबिक पेटीएम के पेमेंट्स बिजनेस का वैल्यूएशन एंटरप्राइज वैल्यू/ग्रॉस प्रॉफिट (EV/GP) के बेसिस पर 13.5x Sep 24E है जो 466 रुपये प्रति शेयर के भाव के बराबर है। फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस 375 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से है। इसके अलावा कॉमर्स और क्लाउड वर्टिकल की वैल्यू 81 रुपये प्रति शेयर आंकी गई है। इन सबको मिलाकर सिटी का आकलन है कि पेटीएम के शेयर 1055 रुपये के भाव पर पहुंच सकते हैं। बुल केस में तो यह 1230 रुपये के लेवल तक पहुंच सकता है तो बियर केस में भी निवेशकों को फायदा हो सकता है क्योंकि इस स्थिति में यह 605 रुपये के भाव पर पहुंच सकता है।

NOVEMBER 25, 202210:59 AM IST

CONCOR विनिवेश के लिए EoI को मंजूरी जल्द

CONCOR विनिवेश के लिए EoI को मंजूरी जल्द मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक CONCOR विनिवेश के लिए EoI को मंजूरी जल्द मिल सकती है। सीएनबीसी-आवाज के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर और ब्यूरो चीफ लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि CONCOR विनिवेश के लिए अब एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए अगले हफ्ते EVALUATION SUB COMMITTEE की एक महत्तवपूर्ण बैठक होनी है।

लक्ष्मण रॉय ने आगे बताया है कि इस EVALUATION SUB COMMITTEE की बैठक में कॉनकोर के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह इसलिए भी महत्तवपूर्ण है क्योंकि सरकार कॉनकोर के प्रोटेशियल इन्वेस्टर्स के साथ दो बार रोडशो कर चूकी है । इस रोड शो के बाद सरकार को जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर सरकार ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के ड्राफ्ट को तैयार किया गया है।

NOVEMBER 25, 202210:26 AM IST

Axis Bank पर JP Morgan

JP Morgan ने एक्सि बैंक पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। और इसके लिए 990 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि फ्रेंचाईजी की मजबूती पिछले एक दशक में सबसे मजबूत रहा है जबकि मौजूदा स्तर पर ही बैंक स्थिर प्रदर्शन करने पर फोकस कर रहा। टेक निवेश से बैंक को फायदा मिल रहा। 12-18 महीने में क्रेडिट खर्च में सुधार से RoA 1.8% रहने की उम्मीद है।

Axis Bank पर UBS

UBS ने एक्सिस बैंक पर खरीदारी की राय दी है। और स्टॉक के लिए 1030 रुपये का लक्ष्य दिया है। बैंक मौजूदा मेट्रिक्स को जारी रखने पर जोर दे रहा। मैनेजमेंट को मौजूदा मेट्रिक्स कायम रखने का भरोसा है। मैनेजमेंट को मौजूदा स्तर पर मार्जिन बरकरार रहने का भरोसा दिया है। मध्यम अवधि के लिए लोन ग्रोथ 5-6% तक रह सकता है।


Axis Bank पर Jefferies

जेफरीज ने एक्सिस बैंक पर खरीद की रेटिंग दी है और इसके लिए 1,110 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। डिजिटल प्लैटफॉर्म्स में निवेश करने से ग्राहकों का एंगेजमेंट बढ़ रहा है। सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड प्लैटफॉर्म्स की ओर बैंक बढ़ रहा और SME का भी एंगेजमेंट बढ़ रहा है। एसेट क्वॉलिटी, ग्रोथ और RoA को लेकर मैनेजमेंट को भरोसा बढ़ा है जबकि ऑपरेटिंग एफिशिएंसी बढ़ाने से NIMs सामान्य हो सकता है।

NOVEMBER 25, 202210:13 AM IST

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति

Gujarat State Petronet

इस महीने इस स्टॉक ने अब तक 18 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। इसके बावजूद इसमें अभी भी तेजी के संकेत बने हुए हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे इस स्टॉक के 200 Day SMA यानी 250 रुपये के लेवल पर नजर रखें। यह लेवल इस स्टॉक के लिए ट्रेंड डिसाइडर साबित होगा। अगर ऊपर की तरफ यह लेवल टूटता है तो फिर आगे हमें यह शेयर 270-285 रुपये की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं अगर नीचे की तरफ 250 रुपये के नीचे जाता है तो इसमें और कमजोरी आएगी।

Indoco Remedies

अब यह शेयर ओवर बॉट जोन में नजर आ रहा है। ऐसे में हमें इस स्टॉक में ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि इस स्टॉक में गिरावट पर खरीद और उछाल में बिकवाली की रणनीति अपनाएं। स्टॉक के लिए 400 और फिर उसके बाद 395 रुपये पर सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि ऊपर की तरफ 440 और 450 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

NLC India

इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत कायम हैं। जब तक यह 78 रुपये के अपने 20-day SMA के ऊपर रहेगा। तब तक इसमें तेजी कायम रहेगी। ऊपर की तरफ इस स्टॉक में 88-90 रुपये का स्तर संभव है। वहीं अगर ये 78 रुपये के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 75-73 रुपये तक जा सकती है।

NOVEMBER 25, 202210:05 AM IST

Paytm पर Citi

सिटी ने पेटीएम पर Buy रेटिंग दी है और इसके लिए 1055 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। PayU के मुकाबले डिजिटल पेमेंट्स में मार्केट शेयर बढ़ा है जबकि मौजूदा प्री-IPO शेयरहोल्डर्स की बिकवाली बढ़ने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिनटेक में कंपिटीशन का जोखिम लेकिन इस वैल्युएशन पर जोखिम का फायदा भी मिलेगा।

NOVEMBER 25, 20229:50 AM IST

SBI अगले 4 महीनों में इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए ₹10,000 करोड़ जुटा सकता है

SBI Share Price: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करके 10,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया कि फिस्कल ईयर 2023 में वह इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड (Infrastructure Bond) इश्यू करके फंड जुटाने वाला है। फिस्कल ईयर 2023 खत्म होने में अब सिर्फ 4 महीने बाकी हैं। बैंक 10,000 करोड़ रुपए का जो इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड जारी करेगा उनमें से 5000 करोड़ रुपए का ग्रीनशू (Greenshoe) होगा। SBI ने बताया कि यह बॉन्ड प्राइवेट प्लेसमेंट या पब्लिक इश्यू के जरिए जारी किया जाएगा।

SBI सेंट्रल बोर्ड के एग्जीक्यूटिव कमिटी की बैठक 29 नवंबर को होने वाली है। इस बैठक में ही इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। SBI के चेयरमैन दिनेश खारा ने 23 नवंबर को कहा था कि उम्मीद है कि लोन ग्रोथ बढ़ने के बाद भी बैंक अपनी एसेट क्वालिटी को बनाए रखने में कामयाब रहेगा।

NOVEMBER 25, 20229:21 AM IST

Market open: बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। सेंसेक्स 69.36 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 62,203.32 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 15.45 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 18467.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

NOVEMBER 25, 20229:13 AM IST

नए शिखर से पहले कंसोलिडेट कर सकता है निफ्टी, 18360 पर दोबारा खरीदारी करें: अनुज सिंघल

निफ्टी में आज कैसे और कहां हो सकती है कमाई इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि कल साफ कहा था कि आज निफ्टी का दिन होगा, वही हुआ भी। कल निफ्टी IT ज्यादा चलेगा, ये भी साफ कहा था, वही हुआ भी। अब ये देखना होगा कि IT की तेजी आगे चलेगी या नहीं। 200 DMA (29707) से निफ्टी IT सिर्फ 121 अंक दूर है। अब नए शिखर से पहले निफ्टी कंसोलिडेट कर सकता है। दिसंबर सीरीज में निफ्टी नया शिखर बना सकता है। 18,360 पर निफ्टी में दोबारा खरीदारी करें। निफ्टी का बेस बढ़कर अब 18250 पर आ गया है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक में आज कैसे हो सकती है कमाई। इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी सबसे मजबूत इंडेक्स है। 44000 तक निफ्टी बैंक में कोई रुकावट नहीं है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा जान HDFC बैंक डाल रहा है। 42800 पर निफ्टी बैंक में दोबारा एंट्री का मौका है।

NOVEMBER 25, 20229:07 AM IST

Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी हल्की बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 51.19 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 62323.87 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 87.60 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 18571.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

NOVEMBER 25, 20229:00 AM IST

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 नवंबर को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है

NOVEMBER 25, 20228:51 AM IST

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 18510-18557 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 18610-18641/688 नजर आ रहा है। वहीं, इसका पहला बेस जोन 18405-18377 और दूसरा बड़ा बेस जोन 18323-18283 पर है। कल 18317 के ऊपर खरीदने के लिए कहा था। कल 18466 तक जाने की बात हुई थी, बाकी शॉर्ट कवरिंग थी। FIIs के इंडेक्स में लॉन्ग सौदे 1.5 साल की ऊंचाई पर है। ये अच्छा संकेत है। पहले वीकली कॉन्ट्रैक्ट में कोई बड़े कॉल राइटर नहीं हैं। रिकॉर्ड हाई पर सबकी नजर लगी हुई है। 18300-400 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें। दूसरा बेस टूटने से पहले शॉर्ट नहीं करें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 43174-43390 और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस जोन 43540-43670 नजर आ रहा है। वहीं, इसका पहला बेस जोन 43010-42870 और दूसरा
बड़ा बेस जोन 42710-42530 पर है। कल शानदार ट्रेड मिला, साफ कहा था 43000-43190 के बीच मुनाफावसूली करें। 43000-42800-42500 जोन पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 43500 कॉल में 10 लाख का OI है। यहां हल्का रजिस्टेंस है। पहला बेस मिले तो खरीदें। आज IT सेक्टर का दिन है। निफ्टी ज्यादा अच्छा करेगा। अब अपने रिस्क-रिवॉर्ड का खास ध्यान रखें।

NOVEMBER 25, 20228:49 AM IST

ADANI ENTERPRISES पर आज बाजार की नजर रहेगी

ADANI ENTERPRISES पर आज बाजार की नजर रहेगी। कंपनी की बोर्ड बैठक में फंड जुटाने परफैसला हो सकता है । उधर INDIA ENERGY EXCHANGE का बोर्ड भी शेयर बायबैक पर विचार होगा।

NOVEMBER 25, 20228:45 AM IST

बोनस, स्प्लिट अलॉटमेंट को लेकर सेबी सख्त

सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल की बड़ी एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक बोनस, स्प्लिट अलॉटमेंट को लेकर सेबी सख्त हुई है। नए नियमों का जल्द हो एलान सकता है। एक्स डेट के 15 दिनों के अंदर शेयर क्रेडिट करना जरूरी हो सकता है। नायिका, ईज माई ट्रिप के बोनस SEBI के रडार पर है।

NOVEMBER 25, 20228:35 AM IST

कैसी है आज ग्लोबल मार्केट की चाल

ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे है। SGX NIFTY में दबाव लेकिन DOW FUTURES में मजबूती देखने को मिल रही है। एशिया में भी MIX कारोबार देखने को मिला है। THANKS GIVING के मौके पर कल अमेरिकी बाजार बंद थे। आज भी सिर्फ आधे दिन का कारोबार होगा ।

थैंक्सगिविंग डे के मौके पर कल US मार्केट बंद थे। आज US मार्केट में आधे दिन का कारोबार करेगा जबकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार कर रहा है। US फ्यूचर्स में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच कच्चे तेल के भाव में नरमी बरकरार है । ब्रेंट का भाव 86 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स 106 के नीचे नजर आ रहा है। US में पेट्रोल का भंडार बढ़ा है जबकि US क्रूड भंडार में पिछले हफ्ते कमी आई है।

चीन में कोरोना का कहर

इधर चीन में कोरोना का कहर जारी है। एक दिन में रिकॉर्ड 30 हजार कोविड के मामले मिले है जबकि कोविड से जुड़े प्रतिबंध और सख्त हुए। बड़े पैमाने पर कोविड टेस्टिंग हो रही है। वहीं NOMURA ने चीन के GDP ग्रोथ अनुमान कम किया। Q4 में GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 2.4% किया जबकि पहले 2.8% था GDP ग्रोथ अनुमान है।

NOVEMBER 25, 20228:26 AM IST

FII और DII आंकड़े

24 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1231.98 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 235.66 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

NOVEMBER 25, 20228:20 AM IST

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18346 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 18290 और 18200 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18526 फिर 18581 और 18671 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42852 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 42759 और 42609 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43153 फिर 43246 और 43397 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

NOVEMBER 25, 20228:15 AM IST

24 नवंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

24 नवंबर को मंथली एक्सपायरी वाले दिन घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे थे। अच्छे ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला था। FOMC के मिनट के बाद वोलैटिलिटी में लगातार आ रही कमी ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया है। कल के बुल रन में सभी सेक्टरों की भागीदारी रही। हालांकि दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शोयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। कल के कारोबार में निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में करीब 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। Sensex 762 अंकों की तेजी लेकर 62273 के स्तर पर बंद हुआ तो Nifty 217 अंकों की बढ़त के साथ 18484 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर लगातार दूसरे दिन हायर हाई हायर लोज कायम रखते हुए बुलिश कैंडल बनाया।

NOVEMBER 25, 20228:14 AM IST

Stock Market Today Live- सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।