Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि कल कैसी रही थी बाजार की चाल । 24 नवंबर को मंथली एक्सपायरी वाले दिन घरेलू बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे थे। अच्छे ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिला था। FOMC के मिनट के बाद वोलैटिलिटी में लगातार आ रही कमी ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया है।
