Buzzing Stocks on Muhurat Trading: आज दीपावली लक्ष्मीपूजन के दिन भारतीय शेयर बाजार अपने रोजाना के समय की बजाय सिर्फ मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए प्री-ओपन सेशन के लिए शाम 6 बजे से 6.08 मिनट तक खुलेंगे। उसके बाद मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम 6.08 बजे से 6.15 बजे तक होगा। इस दौरान बाजार में निवेशक इक्विटी डेरीवेटिव्स और एसएलबी (securities lending and borrowing) सहित सभी सेगमेंट्स में ट्रेड कर सकते हैं। जबकि कॉल ऑक्शन में ट्रेड मॉडिफिकेशन शाम 7.45 बजे तक किये जा सकते हैं।
